आंखों में जलन के10 कारण और 10 घरेलु उपाय जानिए (in hindi)

आंखों में जलन के10 कारण और 10 घरेलु उपायआंखों में जलन होना कोई बीमारी नहीं है यह एक आम समस्या है जो किसी के भी साथ हो सकती है। बच्चा हो या बड़ा, बूढ़ा हो या जवान किसी भी उम्र के व्यक्ति के साथ हो सकती है।वैसे आंखों में जलन अधिकतर इन्फेक्शन या आंखों पर के कारण होती है |लेकिन कई बार इसके होने की वजह कुछ और कारण भी होते है, जिसके कारण आंखों में दर्द, आंखों में जलन ,आँखे लाल होना,पलकों का सूज जाना, आंखों पर रोशनी के पड़ते ही अंधेरे का अनुभव होना, आंखों में खुजली होना, आंखों की पलकों का कम झपकना और आंखों में सूजन और चुभन जैसी समस्या होने लगती है|

ह भी पढ़े – चश्मा हटाने या उतारने के 5 जबरदस्त घरेलु उपाय

आंखों में जलन के कारण –

आंखों में जलन के कई कारण हो सकते हैं हम आपको ना कुछ कारण बताने जा रहे हैं|

  1. सबसे पहले तो यह हम काफी देर तक मोबाइल लैपटॉप या TV देखते हैं जिससे हमारी आंखों पर जोर पड़ता है और हमारी आंखों में जलन पैदा होने लगती है |
  2. कम रोशनी में पढ़ाई करना भी जलन पैदा होने का एक कारण है|
  3. अगर हम ज्यादा तेज रोशनी का प्रयोग करते हैं तो भी हमारी आंखों में जलन होती है|
  4. बाहर निकलते वक्त तेज धूप की रोशनी आंखों में हवा धूल मिट्टी के कण जाते हैं, उस वजह से भी हमारी आंखों में जलन होती है|
  5. आंख की ठीक से सफाई ना कर पाना या लंबी अवधि के लिए कॉन्टेक्ट लेंस पहने रहना भी आंखों में जलन पैदा करता है|
  6. कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट भी आंखों में जलन पैदा करती है|
  7. शरीर में पानी की कमी होने पर भी हमारी आंखें जलने लगती है|
  8. बहुत से लोगों की यह आदत होती है की वे बार-बार अपनी आंखों को छूते है। जबकि ऐसा करने से आंखों में इन्फेक्शन हो सकता है। इसके अलावा खराब मेकअप का इस्तेमाल करने से भी आंखों में जलन हो सकती है।
  9. बहुत से लोग अपने नजरे ठीक करने या किसी अन्य कारण की वजह से आई ड्राप का इस्तेमाल करते है, जो कई बार उनके लिए परेशानी का कारण बन जाती है। लम्बे समय तक आई ड्राप का इस्तेमाल करने से भी आंखों में जलन हो सकती है।
  10. रात को ज्यादा देर तक काम करना और ठीक से नींद पूरी ना होना भी जलन का एक कारण है|

यह भी पढ़े – आँखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलु उपाय

यह भी पढ़े – आँखों के नीचे के डार्क सर्कल कैसे हटाए 13 घरेलू उपाय और कारण

आंखों में जलन से बचने के घरेलू उपाय:

  1. आंखों की थकान और जलन दूर करने के लिए खीरे का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद है | ये आंखों की जलन दूर करके उन्हें ठंडक देने का काम करता है | खीरे के पतले-पतले टुकड़े काटकर उन्हें आंखों पर रखकर लेट जाएं |जलन और थकान दूर करने का ये बेहद कारगर और आसान उपाय है |
  2. रोजाना कुछ देर नंगे पांव हरी घास पर चलने से आँखे स्वस्थ रहती है और आँखों की जलन नहीं होती है। इसके इलावा आप स्वस्थ आँखों के लिए योग भी कर सकते है|योग करने से दिमाग स्थिर रहता है और आंखों की रोशनी बनी रहती है। आप आखों की जलन को दूर करने के लिए योग में शवासन और सर्वागासन भी कर सकते हैं।
  3. आंखों में जलन और दर्द दूर करने के लिए ठंडे कपड़े का प्रयोग करे। इसके लिए एक साफ़ कपड़ा ठंडे पानी में भिगो कर आँखों पर रखे। इस उपाय से आँखों को ठंडक मिलती है और जलन और दर्द कम होने लगता है। आँखों का रंग लाल होने पर और आँखों की सूजन दूर करने के लिए भी इस उपाय को कर सकते है।
  4. आंखों में जलन और थकान दूर करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करना भी बहुत फायदेमंद होता है |गुलाब जल की 1 बूँद आँख में डालने से जलन जल्दी ठीक होने लगेगा। आप चाहें तो गुलाब जल में रूई डुबोकर पैच बना सकते हैं| और इन्हें आंखों पर रखकर लेट सकते हैं| इससे आंखें साफ हो जाएंगी और थकान भी दूर हो जाएगी|
  5. अक्सर नींद पूरी ना होने की वजह से आँखों को आराम नहीं मिल पाता जिससे आँखों पर तनाव आने लगता है| और आँखे दर्द करने लगती है। इससे के लिए जरुरी है की अच्छी नींद ले ताकि आँखों को पूरा आराम मिले।
  6. दोपहर के समय तेज धुप में घर से बाहर जाना हो तो तेज धुप और धूल मिट्टी से बचने के लिए आँखों पर चश्मा पहने।
  7. अगर आप कांटेक्ट लेंस पहनते हैं तो उन्हें पहनने से पहले अच्छे से साफ कर ले ताकि उसमें धूल मिट्टी के कण न हो।
  8. आँखों से धूल मिटटी साफ़ करने के लिए समय समय पर ताजे पानी से आँखे धोए।
  9. आंखों में जलन को दूर करने के लिए विटामिन ‘A’ का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसलिए गाजर, आम, पपीता, आजवाइन, रसदार फल, दूध और मक्खन का प्रयोग करना चाहिए।
  10. आइस क्यूब यानी बर्फ के टुकड़े और ठंडी चम्मच को आंखों में जलन, सूजन या लालिमा होने पर बर्फ से सिकाई करना बहुत आराम मिलता है
  11. नारियल तेल में मौजूद गुण आखों की गंदगी को साफ करते हैं। रोजाना आंखों के नीचे और आस-पास नारियल के तेल की मालिश करें। आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगा।
Review Summary
Review Date
Reviewed Item
Article
Rating
41star1star1star1stargray

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!