अनार खाने के फायदे -15 अनोखे और जबरदस्त फायदे,तरीका,सही समय

अनार खाने के फायदे -15 अनोखे और जबरदस्त फायदे,तरीका,सही समयअनार खाने के फायदे – अनार का पेड़ हर जगह पाया जाता है|ये खाने में बहुत ही स्वादिस्ट होता है|अनार का फल कई गुणों से युक्त होता हैं |अनार में कुछ ऐसे महत्तवपूर्ण तत्व होते हैं ,जो कि हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। अनार खाने के फायदे बहुत है |क्योकि अनार में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फोलिक एसिड और एंटीआक्सीडेंट होता है जो कि शरीर के लिए काफी महत्तवपूर्र्ण तत्व हैं।

अनार एक ऐसा फल हैं जिसमे बहुत सारे गुण पाए जाते है| जो शरीर के अंगो को सुचारू बनाते हैं |शरीर में विटामिन की मात्रा बनाये रखते हैं |अनार खाने से दिल, दिमाग और आंखों की सेहत ठीक रहती है |अनार खाने के फायदे अनेक होते है| अनार का रस फ्रेश बनाकर पीना ज्यादा लाभकारी होता हैं|अनार का सेवन हम 3 तरीको से कर सकते सकते है-

1) अनारदाने का सेवन : अनार खाने के फायदे में पहला सबसे अच्छा तरीका है |अनार के सेवन करने का सुबह-सुबह ताजे अनार को छिल कर उनके दाने को खूब चबा चबा कर खाएं|

2) अनार के जूस का सेवन :- अनार खाने के फायदे में दूसरा तरीका अनार का हम जूस बनाकर भी सेवन कर सकते हैं| अनार लेकर उनको छीलकर दाने को मिक्सर में पीस लें| अब इस जूस का सेवन करें इस में थोडा सा काला नमक भी डाल सकते हैं।

 3) अनार दाना चूर्ण का सेवन :-अनार खाने के फायदे में तीसरा  तरीका हम अनारदाने का चूर्ण बनाकर भी सेवन कर सकते हैं |

नोट – अनार खाने का सही समय सुबह का होता है|खाना खाने के बाद अनार का सेवन नहीं करना चाहिए|आप नाश्ते में अनार या अनार का जूस ले सकते है|

अनार खाने के फायदे-

1) खून बढाता है अनार :

खून की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर सबसे पहले अनार खाने की सलाह देते है|अनार के बीज शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं|इससे खून बनता हैं|  जिन लोगों को एनीमिया की समस्या होती है| या आपके शरीर में खून की कमी आ जाती है| उनके लिए अनार बेहद फायदेमंद होता है |

एनीमिया अक्सर महिलाओं को होता है |इसीलिए महिलाओं मैं अगर खून की कमी होती है, तो उन्हें अनार खाने के लिए सलाह दी जाती है |अगर आप सुबह-सुबह प्रतिदिन अनार को खाएं |अगर आप अनार को ऐसे ही नियमित रूप से खाते रहे ,तो जल्द ही आपके शरीर में हुई खून की कमी पूरी हो जाएगी|  और साथ में एनीमिया खत्म हो जाएगा।

2) खून में शुगर को कंट्रोल करता हैं अनार :

|शुगर  रोगियों के लिए अनार के सेवन को बहुत ही फायदेमंद बताया गया है जब व्यक्ति को शुगर होता है, तो डॉक्टर भी रोगी को अनार खाने की सलाह देता है| क्यूंकि अनार में फ्रुक्टोज  और एंटीऑक्सीडेंट होता है ,जो की शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता| इसलिए अगर आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है ,तो आप अनार के जूस का सेवन करें।

यह भी पढ़े – डायबिटीज (शुगर/मधुमेह) के लक्षण,कारण,नुस्खे,बचाव व उपाय

3) अनार ब्लडप्रेशर में फायदा पहुचता है :

अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप एक गिलास अनार के रश में थोडा सा काला नमक मिलाकर पी लें  क्यूंकि अनार का रश blood को पतला रखता है |और साथ में रक्त के थक्के जमने नहीं देता है |अनार का रस खून के दबाव को बनाये रखता हैं| जिससे ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता हैं|

4) अनार कैंसर को बढ़ने से रोकता है :

अनार के दाने कैंसर से लड़ने में काफी सहायक होते हैं। अनार शरीर में उपस्थित विषेले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता हैं, इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता हैं ,जो कि शरीर के टोक्सिंस को बाहर निकालता हैं | इम्यून सिस्टम को मजबूत करता हैं |और रोगियों की रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं। इसलिए आपको अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। अनार का जूस पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर को बढ़ने से रोकता है।

5)अनार खाने के फायदे लीवर में है उपयोगी  :

अनार का सेवन करने से पाचन संबंधित समस्याएं को आराम मिलता  अनार में कुछ एंजाइम पाए जाते हैं ,जो की लीवर को फायदा पहुचाते है|अनार में बहुत अधिक फाइबर होते हैं जिससे पाचन तंत्र अच्छा रहता हैं| पेट और लीवरको दुरुस्त रखने में अनार सहायक फल हैं|इससे भूख बढ़ती हैं और प्यास कम लगती है| इसी वजह से इसे गर्मी में बहुत फायदेमंद समझा जाता हैं|

6)अनार गर्भवती महिलाओं के लिए है बहुत उपयोगी :

अनार गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी फल हैं |अनार में विटामिन और मिनरल के साथ-साथ फ्लोरिक एसिड पाया जाता है, जो कि गर्भ में पल रहे शिशु के लिए अच्छा भोजन है| यह शिशु की रक्षा करता है| अनार में पाया जाने वाला पोटेशियम महिलाओं को पैरों में होने वाले दर्द से राहत देता है |गर्भवती महिलायें को अनार या अनार के रस का नियमित सेवन करना चाहिए|

7) अनार दिल के मरीज के लिए फायदेमंद :

यह दिल के मरीज को बहुत अधिक लाभ देता |अनार खाने या अनार का जूस पीने से रक्त का  संचालन अच्छी तरह से होता है | जिससे हार्ट अटैक का खतरा काफी कम होता है| अनार के जूस में पाए जाने वाले तत्व कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करते हैं |और रक्त को शुद्ध करते हैं |अनार खाने से शरीर में कॉलेस्ट्रोल नहीं बनता है |अनार खून को पतला रखता हैं |रक्त के थक्के जमने नहीं देता| इसलिए अगर आपको हर्दय से संबंधित कोई भी समस्या है, तो आप प्रतिदिन एक गिलास अनार के जूस का सेवन करें|

यह भी पढ़े – हार्ट अटैक(दिल का दौरा) के 9 लक्षण, 3 कारण, 10 इलाज, 23 बचाव

8) अनार खाने से से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं ;

अनार हमारे शरीर में रोध-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। क्यूंकि अनार में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बेक्टेरिया और वायरस से लड़ते हैं जिससे इम्युनिटी बढ़ती हैं | इसलिए आपको रोजाना अनार या अनार के रस का सेवन करना चाहिए|

9 )अनार जोड़ो के दर्द में फायदेमंद हैं :

अनार के रस के रोजाना सेवन से हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है | क्यूंकि यह अंदरूनी और बाहरी सूजन को कम करता हैं |इसी वजह से  डॉक्टर भी अनार खाने की सलाह देते हैं अगर आप पहले से ही जोड़ो के दर्द की कोई दवा ले रहे हैं ,तो अनार या इससे बने किसी भी उत्पाद का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़े – घुटनों और जोड़ो में दर्द के 11 जबरदस्त घरेलु उपाय

10) अनार खाने के फायदे दिमाग के लिए है लाभकारी :

अनार का रस दिमागी बीमारी जैसे अल्जाइमर के मरीज के लिए भी फायदेमंद हैं |अनार में कुछ ऐसे एंजाइम पाए जाते है, जो की दिमाग से सम्बंधित सभी विकारों को हरने मैं मदद करते हैं |और याददास्त को बढाते हैं। इसलिए जिनकी  याददास्त कमजोर है, उन्हें एक गिलास सुबह-सुबह अनार के जूस का सेवन करना चाहिए |

11) अनार किडनी के लिए है बहुत उपयोगी :

अनार किडनी के लिए एक अच्छा फल हैं|यह यूरिन सिस्टम को संतुलित करता हैं |इससे  यूरिन संबंधी परेशानी ठीक होती हैं |यह यूरिन के बहाव को सरल करता हैं |और पथरी को भी नियंत्रित करता हैं| साथ ही पुरुषो के लिए बहुत फायदेमंद हैं | इसके नियमित सेवन से यह पुरुष में मूत्र के साथ वीर्य को निकलने नहीं देता है|

12) अनार मोटापा कम करता है :

अनार का जूस शरीर में इंसुलिन की मात्रा को प्रभावित किए बगैर इंसान का वजन कम करने में मदद करता हैं |यदि आपका वजन सामान्य से ज्यादा हो तो अनार का सेवन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा |अनार के सेवन से कमर पर जमी चर्बी को कम किया जा सकता है |मोटे व्यक्ति की सबसे ज्यादा चर्बी कमर पर ही होती है| यदि आप अनार नहीं खा सकते तो इसका जूस भी आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा|

यह भी पढ़े –मोटापा कैसे कम करें -10 घरेलु उपाय

यह भी पढ़े – पेट की चर्बी कैसे कम करे 21 आसान घरेलु उपाय

13)अनार त्वचा के लिए है लाभदायक :

अनार का रस त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता हैं |अनार स्वास्थ्य के साथ ही सुंदरता के लिए भी बहुत फायदेमंद है |अनार का प्रतिदिन सेवन आपकी त्वचा में निखार लाता है |जिससे आप सुंदर लगते हैं यह पिम्पल यानि मुंहासों से राहत दिलाता हैं |साथ ही त्वचा में होने वाले इन्फेक्शन को भी कम करता है |अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां पड़ी हुई हैं तो आप सुबह-सुबह प्रतिदिन अनार के जूस का सेवन करें।

14) अनार बालों को भी फायदा पहुचाता है :

अनार का जूस पीने से यह बाल मजबूत होते हैं जिससे यह बालों का झड़ना कम हो जाता है |यह खराब बालों में नई जान डाल देता है |जिससे यह बालों को लम्बा, शाइन और सॉफ्ट बनाता है |इसलिए जिन लोगो को भी बाल से जुडी कोई भी समस्या है ,उन्हें अनार खाना चाहिए |

15) अनार भूख बढ़ाता है :

अगर आपको बिलकुल भी भूख  नहीं लगती है ,तो आप एक गिलास अनार के जूस में थोडा सा काला नमक मिलाकर पियें| ऐसा करने से आपकी भूख खुल जाएगी |और आपको खुलकर भूख लगने लगेगी।

नोट – अनार की प्रकति ठंडी होती है इसलिए –

  • जिन लोगो को किसी भी तरह की एलर्जी हैं ,अनार का सेवन उस एलर्जी को बढ़ा सकता हैं|
  • अनार का रस इन्फ्लूएंजा, खांसी, और कब्ज से पीढित व्यक्ति को नहीं दिया जाना चाहिये|
Review Summary
Review Date
Reviewed Item
Article
Rating
51star1star1star1star1star

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!