गोरा होने के आसान तरीके – हमारे समाज में गोरा होना ही सुन्दरता की निशानी माना जाता है|इसीलिए हर कोई गोरा होने के आसान तरीके खोजता रहता है|आज हर कोई चाहता है कि वह दूसरों से सुंदर दिखे’ फिर चाहे वह लड़का हो या लड़की|अपने चेहरे की त्वचा की सही से देखभाल न रखना, अनुचित खान-पान और कुछ गलत आदतों से ऐसा हो जाता है, इसलिए सबसे पहले जरुरी है स्किन की अच्छे से केयर की जाए|
अगर आपको गोरा होना है, या अपनी स्किन में ग्लो लाना है, तो आपको गोरा होने के आसान तरीके के साथ साथ अपनी डाइट, अपनी लाइफ स्टाइल में परिवर्तन लाना होगा|तनाव और सूर्य की किरणों में अधिक देर तक रहने के कारण भी स्किन काली और सावंली हो जाती है, इसीलिए सूर्य की किरणों से बचकर रहे|
यह भी पढ़े – हाथ पैरों को गोरा कैसे करें 11 आसान असरकारक घरेलु उपाय
गोरा होने केलिए हम क्या कुछ नहीं करते | ब्यूटी पार्लर जाते है, फेसिअल कराते है, तरह तरह की गोरा होने वाली क्रीम को खरीदने से भी परहेज नहीं करते। लेकिन गोरा होने वाली क्रीम का हमारी त्वचा को नुकसान भी हो सकता है| कुछ समय के लिए आप गोरे हो सकते है पर धीरे धीरे आपकी त्वचा काली पड़ने लगती है Face की सुंदरता को केवल एक दिन में नहीं निखारा जा सकता, Face की सुंदरता निखारने में समय लगता है|
आइए आज हम आपको गोरा होने के आसान तरीके और घरेलु उपायों के वारे में बताते हैं, जिनको अपनाकर आप बहुत ही जल्दी अपना चेहरा गोरा, सुंदर और चमकदार बना सकते हैं|
1)गोरा होने के आसान तरीके में है दूध और शहद:
चेहरा गोरा करने के लिए दूध काफी प्रभावी है| दूध में ऐसे तत्व मौजूद है, जो आपकी स्किन को अंदर से पोषण देते है| जिसके कारण दूध के इस्तेमाल से आपकी त्वचा में ग्लो आता है ,और आपके चेहरे की रंगत निखर जाती है|
- इसके लिए आपको दो चम्मच दूध में बराबर मात्रा में शहद लेना है, दूध और शहद को अच्छे से मिलाये और पेस्ट तैयार करे| अब इस पेस्ट को अपने पुरे फेस पर लगाए| फेस पर लगाने के बाद इसे हल्के हाथो से मसाज करे|अब इस पेस्ट को फेस पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दे फिर पानी से धो ले|
नोट-आप दूध की जगह दही भी ले सकते है |
2)पपीता और खीरे:
चेहरे को कोमल और खूबसूरत बनाने के लिए ये भी असरदार उपाय है| इसमें त्वचा के लिए कई लाभकारी एंजाइम और विटामिन्स होते है, जो न सिर्फ चेहरे को गोरा बनाते है, बल्कि चेहरे से दाग धब्बे भी हटाते है| खीरे लगाने से त्वचा में कसावट आती है|,
- इसके लिए आपको खीरा और पपीता बराबर मात्रा में लेकर पीस ले, इसे अपने फेस और गर्दन पर लगाये और 15-20 मिनट बाद चेहरा धोले|
नोट-आप खीरा और पपीता के साथ थोड़ी दूध की मलाई भी मिला सकते है|
3) टमाटर और नींबू:
चेहरे को गोरा होने के आसान तरीके में ये उपाय भी अच्छा है| टमाटर में लाइकोपीन होता है, लाइकोपीन पिगमेंटेशन को कम करने में सहायक है| इससे त्वचा का रंग आसानी से गोरा हो जाता है| इसका रोज़ाना इस्तेमाल आपकी त्वचा में मौजूद मृत कोशिकाओं को निकालता है, जिससे आप सुन्दर और मुलायम त्वचा पा सकते है|
- इसके लिए आप एक टमाटर में २ चम्मच नींबू का जूस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाये ,जब ये पूरी तरह सुख जाये तो पानी से धोले| इसे हफ्ते में २ बार इस्तेमाल करे|
नोट-आप चाहे तो सिर्फ टमाटर भी लगा सकते है |
यह भी पढ़े – नींबू के फायदे और नुकसान-15 जबरदस्त तरीका,सही समय
4)एलोवेरा है फायदेमंद:
एलोवेरा हर प्रकार की स्किन के लिए फायदेमंद है|एलोवेरा में विशेष प्रकार के यौगिक पाये जाते है| ये यौगिक त्वचा की ऊपरी सतह निकालकर अंदर छिपी गोरी त्वचा को निकालने में मदद करता है| एलोवेरा न सिर्फ गोरा होने के तरीके में से एक है, बल्कि चेहरे से एक्ने भी दूर करता है |
- इसके लिए आप एलोवेरा को लेकर अपने चेहरे पर कुछ देर मसाज करना है, फिर १५ मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दे, फिर सादे पानी से मुह धोले| आप इसका इस्तेमाल रोजाना भी कर सकते है|
नोट-आप एलोवेरा जेल या फिर एलोवेरा पल्प दोनों का ही इस्तेमाल कर सकते है |
5)केसर और चंदन:
सुन्दरता और गोरी त्वचा पाने के लिए लोग केसर का इस्तेमाल भी करते है| गोरा होने के साथ साथ आप पिम्पल्स और एलर्जी जैसी स्किन प्रॉब्लम से भी छुटकारा पा सकते है| केसर और चन्दन का यह पैक आपकी त्वचा का रंग निखर देगा,जिससे आपकी स्किन में अलग ही ग्लो नजर आने लगेगा|
- इसके लिए आप थोड़ी मात्रा में दूध लेकर उसमे ५ से ६ केसर की पत्तिया भिगोकर पेस्ट बना ले, और उसमे एक चम्मच चन्दन पाउडर मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाये और जब सुख जाये तो पानी से धोले |
नोट-आप केसर में चन्दन की जगह दही का भी इस्तेमाल कर सकते है|
6)अंडे से चेहरा निखारे:
चेहरे की स्किन साफ़, मुलायम और चमकदार बनाने में अंडा बहुत लाभदायक है| अंडे में प्रोटीन और फैट अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को गोरा बनता है|अंडा आपकी त्वचा की सुंदरता बढ़ाने और त्वचा में ग्लो लाने के लिए भी उपयोगी है|
- इसके लिए आप एक अंडे को लेकर एक कटोरी में अच्छे से मिला ले| अंडे का सफ़ेद और पीला भाग दोनों ही अधिक उपयोगी है, इसे चेहरे पर अच्छे से लगा ले, जब ये सुख जाये तो दोबारा लगाये, फिर सूखने के बाद इसे धोले |इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करे |
नोट – आप चाहे तो अंडे में थोडा नींबू का रस भी मिला सकते है|
7)मुल्तानी मिट्टी है उपयोगी:
मुल्तानी मिटटी तेलीय त्वचा वालो के लिए बहुत उपयोगी है| ये तेल को सोखने का काम करती है, इसीलिए मुल्तानी मिटटी नेचुरल तरीके से चेहरे को गोरा, स्वस्थ और चमकदार बनाती है|
- इसके लिए आप मुल्तानी मिटटी में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तेयार कर ले, इसे चेहरे और गर्दन पर लगाये| सूखने पर धोले इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करे |
नोट-ड्राई स्किन वाले मुल्तानी मिटटी में दही मिलाकर इस्तेमाल कर सकते है |
8)बादाम और अखरोट:
बादाम और अखरोट में विटामिन,और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं ,जो आपकी त्वचा को स्वस्थ, गोरा और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।चेहरे में निखार लाने और गोरा होने के आसान तरीके में ये उपाय बहुत ही असरदार है |
- इसके लिए आपको एक चम्मच भीगे बादाम और एक चम्मच अखरोट का पेस्ट लेकर उसमे थोडा दूध मिलाकर पेस्ट तेयार कर ले, और चेहरे पर लगाकर हलके हाथो से मसाज कर छोड़ दे थोड़े देर बाद ठन्डे पानी से धो ले. इसे रोजाना भी इस्तेमाल कर सकते है|
नोट– आप रोजाना बादाम के तेल से अपने चहरे पर मालिश भी कर सकते है|
9)गाजर है लाभदायक:
गाजर में लाइकोपीन और बीटा कैरोटीन नामक खनिज तत्व पाये जाते है| ये तत्व स्किन के लिए बहुत लाभकारी होते है|गाजर में विटामिन सी, ए और ई पाया जाता है, जो कि आपकी त्वचा से एजिंग के सारे लक्षणों को मिटा देगें और चेहरे पर ब्लड फ्लो कर के चेहरे में ग्लो लायेगा|
- इसे बनाने के लिये 1 चम्मच घिसी गाजर, 1 चम्मच रोज वॉटर, 1 चम्मच खीरे का पेस्ट मिला कर त्वचा पर लगाएं। इसे 15 मिनट छोड़ दें और फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
नोट– अच्छी स्किन के लिए आप गाजर का जूस भी पी सकते है|
10)जौ से रंगत निखारे:
स्किन के लिए जई एक अच्छा नेचुरल प्रोडक्ट है| जई के इस्तेमाल से त्वचा में मौजूद गन्दगी दूर होती है और साथ ही यह मृत कोशिकाओं को भी हटाता है| जई के इस्तेमाल से स्किन मुलायम, कोमल और चमकदार हो जाती है|
- इसके लिए आप दो चम्मच जों में थोड़ी मात्रा में दही और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तेयार कर ले, फिर इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथो से मसाज करे ,जब ये सुख जाये तो गुनगुने पानी से धोले|
11)बेसन और हल्दी:
ये हम सब जानते है हल्दी हमारी स्किन के लिए कितनी उपयोगी है| त्वचा को गोरा होने के आसान तरीके में बेसन और haldi अच्छा उपाय है| हल्दी स्किन टोन को सुधारती है और चमकदार बनाने में भी मदद करती है।
- इसके लिए दो चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना ले, इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर हलके हाथो से मसाज कर सूखने दे, फिर पानी से धोले| इसे आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते है |
नोट– इसमें आप नींबू का रस या चन्दन पाउडर भी मिला सकते है|
तो ये थे गोरा होने के आसान तरीके और घरेलु उपाय,जिन्हें अपनाकर आप न सिर्फ गोरा हो सकते है, बल्कि अपने चेहरे को खुबसूरत और चमकदार बना सकते है|गोरा होने के आसान तरीके के अलावा हमें कुछ और बातो का भी ध्यान रखना होगा|
गोरा होने केआसान तरीके के साथ इन बातो का रखे ध्यान-
- पानी पीने से शरीर में मौजूद गन्दगी और विषाक्त पदार्थ पसीने के माध्यम से शरीर से बाहर निकलते है|पानी का अधिक से अधिक सेवन करे|
- खाना खाने के बाद रोजाना थोड़ी मात्रा में सोंफ खाये| सोंफ खून को साफ करता है, इसीलिए यह रंग निखारने में सहायक है|
- चेहरे की सुंदरता बनी रहे, इसके लिए अपने पेट को साफ रखे और पेट से जुडी बीमारियों से बचे|जिन फलो में Vitamin C अधिक हो उन फलो का जूस पीये।
- रोजाना आंवले का मुरब्बा खाने से त्वचा के रंग में निखार आयेगा और शरीर स्वस्थ रहेगा| आँखों के लिए भी आंवले का मुरब्बा लाभदायक है|
- चाय और कॉफ़ी की जगह अगर ग्रीन टी पिए तो त्वचा का रंग निखरता है।
- चकुंदर का रस हर रोज पीना चाहिए इससे रंग निखरता है|
- गाजर का जूस पीने से फेस पे ग्लो आने लगता है। गाजर में विटामिन ए और सी होता है जो सुंदर त्वचा पाने के लिए उपयोगी है।
- पौष्टिक भोजन खाए ताकि शरीर को जरुरी पोष्टिक तत्व मिलते रहे और त्वचा स्वस्थ रहे। इसलिए जरुरी है की तला हुआ मसालेदार फ़ास्ट फ़ूड खाने के बजाये विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर आहार ले|
- गर्मियो में नहाने के पानी में नींबू का रस मिलाकर नहाये। इससे भी Skin में Glow आता है|
- धुप में जाते समय Face को पूरी तरह ढक कर जाये। Face को Sun Burn से बचाने के लिए Face पर Sun Cream लगाकर जाये|
- रोजाना व्यायाम करे |गोरा होने के लिए व्यायाम भी बहुत जरुरी है|




