पेट की चर्बी कैसे कम करे 21 आसान घरेलु उपाय (in Hindi)

पेट की चर्बी कैसे कम करे आसान घरेलु उपायआज हम आपको पेट की चर्बी कम करने के उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं | पेट की चर्बी का बढ़ना आजकल एक आम बात हो चुकी है |और पेट की चर्बी बढ़ने से हमें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है | पेट की चर्बी कम करने के लिए लोग सर्जरी तक का भी सहारा लेते हैं |पर आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है ,बस आपको मेहनत करनी है |रोजाना व्यायाम और अपनी दिनचर्या को सही करके आप बहुत जल्दी पेट की चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं | पेट की चर्बी बढ़ने के कई कारण होते हैं जैसे-

  • घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करना  भी पेट की चर्बी बढ़ने के लिए जिम्मेदार है|
  • खाना खाने के बाद ना टहलना  पेट की चर्बी बढ़ाता है|
  • खाना खाने के बाद सो जाना भी पेट की चर्बी को बढ़ाता है|
  • बहुत अधिक तनाव में रहना भी पेट की चर्बी बढ़ाता है|
  • ज्यादा मात्रा में जंक फूड का सेवन करना भी पेट की चर्बी को बढ़ाता है|
  • ज्यादा तली हुई मसालेदार चीजों का सेवन भी पेट की चर्बी को बढ़ाता है|

यह भी पढ़े – मोटापा कैसे कम करें -10 घरेलु उपाय

इसके अलावा पेट की चर्बी बढ़ने के और भी कई कारण हो सकते हैं ,पर आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है|क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे उपाय और सावधानियां बताएंगे जिससे आप पेट की चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं|

पेट की चर्बी कम करने के उपाय –

1)पपीता पेट की चर्बी कम करें:

अगर आप  पेट की चर्बी कम करने का सोच रहे हैं, तो अपनी डाइट में पपीते को जरूर शामिल करें |पेट और कमर का फैट कम करने के लिए पपीते का सेवन करें। रोजना पपीता खाने से कुछ ही दिनों में शरीर में जमा फैट कम होने लगेगी। इसमें मौजूद फाइबर्स आपके शरीर में सभी पोषक तत्‍वों की कमी को पूरा करेगा और शरीर में अतिरिक्‍त वसा अपने आप कम हो जाएगा।

2)सेब का सेवन करे :

अगर आप अपना पेट की चर्बी कम करना चाहते  है, तो सेव खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद है| क्यूंकि सेब में पाया जाने वाला फाइबर मोटापे को कम करने में सहायक होता है |सेब में उच्च मात्रा में फाइबर होते हैं |इसमें मिलने वाला फाइबर, फीटोस्ट्रॉल, फ्लेवोनॉयड्स और बीटा-कैरोटीन पेट की चर्बी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है |सेब में जीरो कैलोरी होती है, और ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते है |आप इसे खाकर अपनी भूख शांत करेंगे और मोटे भी नहीं होंगें |और साथ ही बहुत से पौष्टिक तत्व आपके शरीर को मिलेंगें |

3)अजवाइन की पत्त‍ियों का सेवन करे :

अगर आपने पेट की चर्बी कम करनी है, तो अपनी डाइट में अजवाइन की पत्त‍ियों को शामिल कर लीजिए|अजवाइन की पत्ती के सेवन से पेट की चर्बी कम होती है |बेहद कम कैलोरी, फाइबर युक्त, कैल्शियम और विटामिन सी का प्रमुख माध्यम होने की वजह से ये पेट की चर्बी कम करने में एक असरकारक चीज है |खाने के पहले अजवाइन का पानी पीने से पाचन तंत्र सही रहता है |

4)केले का सेवन करे:

केले से आप अपना मोटापा कम कर सकते है| बहुत से लोगो को ये बात पता नहीं होती है |उन्हें लगता है की केला सिर्फ वजन बढाता है| पर ऐसा नहीं है |आप सुबह खाली पेट केले का सेवन करते है, तो ये आपका मोटापा कम करता है| केला खाने के एक घंटे के बाद ही आपको कुछ और खाना चाहिए | फाइबर के कारण आपको काफी समय तक भूख का एहसास नहीं होता है।

5)अदरक का सेवन करे:

अदरक में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं ,जो फैट को काटते हैं। इसलिए पेट की चर्बी कम करने के लिए आप अदरक का पानी भी पी सकते हैं।इसके लिए आपको अदरक के टुकड़े कर कर उसे थोड़ी देर के लिए पानी में उबालना है |फिर उस पानी को पीना है |

6)अनार भी है फायदेमंद:

अनार का जूस शरीर में इंसुलिन की मात्रा को प्रभावित किए बगैर इंसान का वजन कम करने में मदद करता हैं |यदि आपका वजन सामान्य से ज्यादा हो तो अनार का सेवन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगा |अनार के सेवन से कमर पर जमी चर्बी को कम किया जा सकता है |मोटे व्यक्ति की सबसे ज्यादा चर्बी कमर पर ही होती है| यदि आप अनार नहीं खा सकते तो इसका जूस भी आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा|

7)सौंफ ,काली मिर्च और पिपली:

सौंफ ,काली मिर्च और पिपली तीनों को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बनाइए इससे उनको एक एक चम्मच सुबह शाम गुनगुने पानी से लेना है|आपके पेट की चर्बी कम करने में बहुत सहायक होता है |इसके अलावा आप 1 लीटर पानी में सौंफ,  मेथी और अदरक  तीनों को पानी में उबालकर बोतल में भर लीजिये और फिर पूरे दिन भर इस पानी को पीने से आपको बहुत जल्दी  फर्क महसूस होने लगेगा |

8) तरबूज पेट की चर्बी कम करें:

पेट की चर्बी कम करने के लिए तरबूज एक बहुत आसान और कारगर उपाय है |इसमें 91 प्रतिशत पानी होता है |और जब आप इसे खाने से पहले खाते हैं ,तो आप पहले से ही भरा हुआ महसूस करते हैं |इससे फायदा यह होता है कि भूख कम लगती है ,और खाने पर कंट्रोल होता है। जब खाना कम खाएंगे तो जाहिर है पेट की चर्बी कम होगी।

9) नींबू पेट की चर्बी कम करता है:

पेट की चर्बी कम करने में  नींबू बहुत असरकारक उपाय है ,आपको सुबह सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पीना है इससे आपका वजन बहुत ही जल्दी कम होने लगेगा या फिर रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में 2-3 चम्मच शहद और 2 नींबू का रस डालें और उसे पीएं। रोजाना ऐसा करें। एक-दो महीनों में काफी फर्क महसूस होगा।

यह भी पढ़े –नींबू के फायदे और नुकसान-15 जबरदस्त तरीका,सही समय

10) व्यायाम करें:

पेट की चर्बी कम करने के लिए सिर्फ खान-पान पर ध्यान देना ही काफी नहीं होता है बल्कि खाने-पीने के साथ-साथ व्यायाम भी बहुत जरूरी है इसलिए आप रोजाना व्यायाम करें |

11) बादाम का सेवन:

बादाम ना केवल पेट की चर्बी कम करता है ,बल्कि इससे हमारा दिमाग भी तेज होता है |इसलिए रोजाना रात को पानी में भिगोकर सुबह सुबह लेने से पेट की चर्बी कम होती है |

12) ग्रीन टी का सेवन:

पेट की चर्बी कम करने में ग्रीन टी बहुत फायदेमंद होती है |इसीलिए  इसीलिए रोजाना आपको दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी पीना चाहिए |आपको रोजाना दिन में दो से तीन बार ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए इससे आपके पेट की चर्बी बहुत जल्दी कम होने लगेगी |

13) जंक फूड का ना करे सेवन:

जो लोग ज्यादा जंक फूड का सेवन करते हैं, उनकी पेट की चर्बी ज्यादा जमा होती है |इसीलिए आपको जंक फूड का सेवन बंद करना होगा|अगर आप रेगुलर व्यायाम भी करते हैं ,तब भी आपको जंक फूड का सेवन बंद करना होगा यह पेट की चर्बी बहुत जल्दी बढ़ाता है |इसलिए अगर आप पेट की चर्बी कम कर रहे हैं, तब तक जंक फूड का सेवन बिल्कुल ना करें|

14) थोड़ा टहलना भी है जरूरी:

कुछ लोगों की आदत होती है, कि वह खाना खाते ही सो जाते हैं या फिर खाना खाते हैं| कंप्यूटर या फिर टीवी पर काम करने लगते हैं इससे पेट की चर्बी बढ़ती है| इसीलिए आप रोजाना खाने खाने के बाद थोड़ा  टहलना चाहिए |

15)नाश्ता जरूर करें:

कुछ लोगों को लगता है, कि नाश्ता करने या फिर या फिर ज्यादा देर भूखा रहने से पेट की चर्बी कम होती है| लेकिन यह बिल्कुल गलत है सुबह का नाश्ता जरूर करें और नाश्ते में जंक फूड का सेवन ना करें नाश्ते में अंकुरित दाल ,दूध, फल, हरी सब्जी का सेवन जरूर करें |

16) पेट साफ रखें:

जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता है, उनकी पेट की चर्बी अक्सर बढ़ती है | इसीलिए हमेशा खाने का सही समय रखें |रात के टाइम भारी खाना ना खाएं और कुछ खाते ही ना सो जाएं |और खाने को अच्छी तरह चबा चबा कर खाएं |अगर आप ऐसा नहीं करते हैं ,तो इससे हमारा खाना पचने में दिक्कत आती है और हम मोटापे के शिकार होने लगते हैं |

17)मीठा और नमक बंद करें:

शुगर का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है। जो लोग अपने शरीर के फैट को कम करना चाहते हैं। उनकों उन चीजों का सेवन कम करना चाहिए जिस में शुगर की मात्रा ज्यादा हो। कम मात्रा में मीठा खाने से चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगेगी।मीठे खाने में कैलोरी अधिक होती है, इसलिए जितना हो सके मीठा कम खाए।और नमक की मात्रा भी कम रखें|

18) करेला और लौकी:

कच्ची लौकी खाने से या लौकी का रस पीने से आपके पेट में जमा अनावश्यक चर्बी कम हो जाती है |साथ ही यदि आप करेले का रस पीते हैं तो उससे भी आपको इस दिशा में लाभ मिलता है| खाने में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन की मात्रा अधिक ले।भोजन में हरी सब्जियां, सलाद, फल, दाल और रोटी ले और चावल कम खाए।चर्बी और वसा बढ़ाने वाली चीजों को अपने खाने में बिल्कुल भी शामिल ना करें।

19)पानी का सेवन भी है जरूरी:

हर रोज कम से कम 3 – 4 लीटर पानी पिए, भोजन करने के आधा घंटा पहले 1 गिलास पांनी भी अच्छा है।खाना खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसे खाना नहीं पचता है और जब खाना नहीं पचता है तो पेट में गड़बड़ी पैदा होती है जो कि पेट की चर्बी बढ़ाता है |

20) नारियल पानी पिए:

एनर्जी ड्रिंक के मामले में नारियल पानी से बेहतर कुछ भी नहीं। केले की तरह इसमें भी पोटैशियम होता है, जो पेट फूलने की शिकायत तो दूर करता है। यह शरीर में खून का संचार तेज करता है, जिससे फैट कम करने में भी मदद मिलती है।

21)बीन्स भी है फायदेमंद:

आहार में प्रतिदिन अलग-अलग तरहह की बीन्स का सेवन करने से भी चर्बी घटती है |साथ ही इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं|बीन्स की खासियत ये है कि ये लंबे समय तक आपको हेवी फील करवाती है और ऐसी स्थिति में आप बाहर की दूसरी चीजें खाने से परहेज करते हैं |फाइबर खासतौर पर बेली फैट पर असर डालता है |

Review Summary
Review Date
Reviewed Item
Article
Rating
41star1star1star1stargray

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!