पिम्पल होने के कारण (19 कारण जिनसे बार-बार हो जाते है पिम्पल)

पिम्पल होने के कारण (19 कारण जिनसे बार-बार हो जाते हे पिम्पल)अगर आपके चेहरे पर भी बहुत सारे पिम्पल है,तो सबसे पहले तो हमें ये जानना होगा की पिम्पल होने के कारण क्या है|आखिर पिम्पल क्या होते है,क्या वजह है जिससे पिम्पल होते है| अगर हम पिम्पल होने की वजह जान ले तो हम पिम्पल होने से पहले ही उन्हें रोक लेंगे, ताकि इस समस्या से हम जल्द से जल्द छुटकारा पा ले|

जो लोग पिम्पल से ग्रसित होते हैं ,वह बिना यह जाने की पिम्पल होने के क्या कारण है ,अपना इलाज शुरू कर देते हैं| पर पिम्पल (मुहासे) होने की असल वजह हमारी दैनिक दिनचर्या व खानपान से भी जुड़ी हुई है | यदि हम हमारी दैनिक दिनचर्या में थोड़े से परिवर्तन या  खान-पान में परहेज रखें तो मुहांसों से छुटकारा पाया जा सकता है |

यह भी पढ़े – मुहांसे / पिम्पल कैसे हटाये -10 जबरदस्त आसान घरेलु उपाय

हमारी त्वचा के नीचे विशेष प्रकार की ग्रंथियाँ (Glands) होती हैं, जिन्हें सिबेशियस  ग्रंथियाँ कहते हैं। इन ग्रंथियों से एक विशेष प्रकार का चिकना पदार्थ निकलता रहता है, जिसे सीबम कहते हैं। यह पदार्थ हमारी त्वचा को चिकना बनाए रखता है।

जब किसी कारण से यह सीबम बाहर नहीं निकल पाता है, और त्वचा  के नीचे ही जमा होता रहता है। जब ढेर सारा सीबम जमा हो जाता है, तो यह हिस्सा फूल जाता है| और वहाँ पर गाँठ जैसी संरचना बन जाती है। इन गाँठों को ही हम कील, मुंहासे या पिम्पल  कहते हैं।

जिन लोगों की त्वचा में इन ग्रंथियों की संख्या अधिक होती है, उनकी त्वचा तैलीय और जिनकी त्वचा में इनकी संख्या कम होती है, उनकी त्वचा शुष्क होती है।

अब हम ये तो जान गये की पिम्पल है क्या | हमें अब ये जानना होगा की पिम्पल होने के कारण क्या है|

पिम्पल होने के कारण:

  1. हार्मोन में गड़बड़ी होना या हारमोंस में सही ताल- मेल नहीं होना|
  2. कई लोगो के चेहरे पर कील-मुंहासो का होना वंशानुगत समस्या भी होती है|
  3. अत्यधिक मात्रा में वसायुक्त भोजन करना|
  4. स्किन को एलर्जी हो|
  5. चेहरे की त्वचा का बहुत अधिक तेलीय होना|
  6. पेट की खराबी होना या पेट सही साफ़ न होना|
  7. यह भी पढ़े – एसिडिटी व पेट में जलन के उपाय,कारण,लक्षण और बचाव
  8. यह भी पढ़े –पेट की गैस दूर करने के 5 जबरदस्त घरेलु उपाय
  9. यह भी पढ़े – कैसे कैरे कब्ज (constipation) को तुरंत दूर,कारण,लक्षण,उपाय
  10. ब्यूटी क्रीम के साइड इफ़ेक्ट होना|
  11. अपने चेहरे की रोजाना सफाई न करना|
  12. दिनचर्या का सही न होना
  13. व्यायाम न करना
  14. खाने – पीने की गलत आदत होना|
  15. सूरज की किरणों के सामने अधिक रहना|
  16. बाहर से आने पर अपना मुँह न धोना|
  17. पानी की कमी होना|
  18. मानसिक तनाव|
  19. दवाइयों का अधिक सेवन|
  20. ज्यादा कॉस्मेटिक का उपयोग करना|
  21. ज्यादा मसालेदार भोजन का उपयोग करना|
  22. डैंड्रफ भी पिम्पल होने का एक प्रमुख कारण है|

यह भी पढ़े – बालों में से डैंड्रफ ( रुसी ) हटाने के 7 बेहतरीन घरेलु नुस्खे

तो यह पिम्पल होने के कारण| इन बातों का ध्यान रखते हुए आप पिम्पल मुक्त त्वचा पा सकते हैं| 

Review Summary
Review Date
Reviewed Item
Article
Rating
41star1star1star1stargray

1 thought on “पिम्पल होने के कारण (19 कारण जिनसे बार-बार हो जाते है पिम्पल)”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!