सेब खाने के फायदे – 14 अनोखे और जबरदस्त फायदे,तरीका,सही समय

सेब खाने के फायदे - 14 अनोखे और जबरदस्त फायदे,तरीका,सही समयसेब खाने के फायदे – सेब दुनियाभर में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है |इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और बीमारियों से लड़ने वाले तत्व पाए जाते हैं |सेहत के लिए सेब सबसे अच्छा फल माना जाता है |सुबह के समय सेब खाना सबसे ज्यादा  फायदेमंद होता है| क्योंकि सेब में फाइबर होता है |

सेब में बहुत से पौष्टिक तत्व होते है ,जो हमारे शरीर के लिए जरुरी होते है|सेब खाने के फायदे बहुत है | इसे खाने से शरीर को बहुत से रोंगों से लड़ने की क्षमता मिलती है |साथ ही यह शरीर को ताकत भी देता है |सेव खाने से बहुत सी बीमारियाँ दूर हो जाती है| यह रेशेदार फल होता है, जिस वजह से इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है |

विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर सेब का सेवन आपको सेहतमंद बनाने के साथ ही आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है |सेब के सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है |हर रोज एक सेब खाने से कई तरह की बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है | बुखार के बाद आई कमजोरी को दूर करने के लिए भी सेब ही खाने की सलाह दी जाती है |

हम आपको सेब खाने के फायदे के साथ साथ सेब खाने का सही समय और सेब को किन किन तरीको से खाया जाता है वो बताएँगे |

सेब खाने का सही समय –

  • सेब हमेशा सुबह के समय खाना चाहिए |
  • सेब को छिलके समेत ही खाना चाहिए  |
  • खाना खाने के बाद सेब का सेवन नहीं करना चाहिए |
  • सेब का जूस पिने से ज्यादा फायदा पूरा सेब खाने से होता है |

सेब को किन किन तरीको से खाते है –

  • सेब को छिलके समेत पूरा खा सकते है |
  • सेब का जूस बना कर भी पि सकते है |
  • सेब का मुरब्बा भी खाया जाता है |
  • सेब का सिरका भी पिया जाता है |

सेब खाने के फायदे – 

1) सेब दिल यानि हार्ट मरीज के लिए बेहद फायदेमंद :

 यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाता हैं | सेब में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसीलिए दिल के मरीजो को रोजाना सेब खाना चाहिए |

यह भी पढ़े – हार्ट अटैक(दिल का दौरा) के 9 लक्षण, 3 कारण, 10 इलाज, 23 बचाव

2) सेब खाने के फायदे हड्डियों में लाभकारी :

सेब में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते है , जो ना केवल हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं |बल्कि हड्डी टूटने से भी बचाते हैं। इस कारण प्रतिदिन सेब का सेवन करने या इसका जूस पीने से हड्डियां मजबूत होती है |जिस व्यक्ति को की हड्डियां मजबूत होती हैं, उसे थकान कम महसूस होती है |

यह भी पढ़े – घुटनों और जोड़ो में दर्द के 11 जबरदस्त घरेलु उपाय

3) सेब अस्थमा के बचाव में सहायक होता है :

जो लोग प्रतिदिन सेब का जूस पीते हैं |उन्हें फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां बहुत कम होती हैं |इससे अस्थमा रोग में बहुत लाभ मिलता है, क्यूंकि सेब में मौजूद फ्लेवोनाय्ड्स फेफड़ों को मजबूत बनाता है।इसलिए जो लोग अस्थमा से पीड़ित होते है |उनके लिए सेब बेहद लाभकारी होता है|

4) सेब मज़बूत और सफेद दाँतों में फायदेमंद :

सेब में फाइबर होता है | जिससे आपके दांत स्वस्थ रहते हैं |दांतों की चमक को बनाये रखने और दांतों से बैक्टीरिया व वायरस दूर करने के लिए सेब काफी लाभकारी है |सेब खाने से दांतों में एक चमक आती है ,जो हमरे दांतों को सुंदर बना देती है |इसके अलावा सेब का सेवन हमें दांतों से सम्बन्धित रोगों से भी दूर रखता है |

5)सेब खाने के फायदे पाचन तंत्र में लाभकारी :

पाचन तंत्र मजबूत होने से उसमें रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है | और वह स्वस्थ रहता है |सेब का सेवन कब्ज, दस्त, और पेट दर्द जैसी समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है।यदि आप कब्ज या गैस की समस्या से पीड़ित हैं, तो सेब का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा |सेब में पाया जाने वाला फाइबर पेट की कब्ज को धीरे-धीरे कम करता है|

यह भी पढ़े – कैसे कैरे कब्ज (constipation) को तुरंत दूर,कारण,लक्षण,उपाय

6) सेब दिमाग के लिए फायदेमंद :

दिमाग के लिए सब बहुत ज्यादा लाभकारी होता है |सेब दिमाग की बिमारियों से बचाता है |और  अल्जाइमर रोग में भी यह बहुत उपयोगी होता है |इसीलिए सभी लोगो को रोजाना सेब का सेवन करना चाहिए |

7) सेब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है :

सेव में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है| ये फाइबर पेट में जाकर fat से मिलता है, और कोलेस्ट्रोल को कम करता है | इसलिए जिन लोगो का कोलेस्ट्रोल बढ़ा हुआ है ,उन्हें रोज एक सेब खाना चाहिए|

8 )सेब कैंसर से बचाता है :

कैंसर रोग से बचने के लिए एक सेब खाना चाहिए |क्यूंकि सेब में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है ,जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है।सेब के अंदर कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं ,जो कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर देते हैं |कुछ बैक्टीरिया जो की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने का दम रखते हैं  |सेब का सेवन बैक्टीरिया को खत्म कर देता है| और कैंसर से आपकी रक्षा करता है |

10) सेब मोटापा कम करने में सहायक :

अगर आप अपना मोटापा कम करना चाहते  है, तो सेव खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद है| क्यूंकि सेब में पाया जाने वाला फाइबर मोटापे को कम करने में सहायक होता है |सेब में जीरो कैलोरी होती है, और ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते है |आप इसे खाकर अपनी भूख शांत करेंगे और मोटे भी नहीं होंगें |और साथ ही बहुत से पौष्टिक तत्व आपके शरीर को मिलेंगें |

यह भी पढ़े – मोटापा कैसे कम करें -10 घरेलु उपाय

11) सेब खूबसूरती बढ़ाने में सहायक :

सेब का सेवन करने से आपके चेहरे पर होने वाले काले और सफेद धब्बे कम हो जाते हैं |जिससे आपके चेहरे पर ग्लो आता है |रोजाना एक सेब का सेवन आपको गोरा और चमकदार बना सकता है| तो देर किस बात की, आप अभी से ही सेब खाने का नियम बना ले|

12) सेब पथरी होने से बचाता है :

सेब के सेवन से हम गुर्दे में बनने वाली पथरी को रोक सकते हैं | क्यूंकि सेब में फाइबर  पर्याप्त मात्रा में होता है,जो गुर्दें में पथरी को बनने से रोकता है |इसलिए प्रतिदिन सेब का सेवन करना चाहिए।

13) सेब खाने के फायदे एनीमिया के लिए :

सेब एनेमिया जैसी बीमारी का इलाज भी करता है| क्योंकी सेब में आयरन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो हिमोग्लोबिन को बढाता है।अगर आप रोजाना सेब खाते है ,तो यह पूरे दिन की आयरन की कमी को पूरा करता है।एनीमिया रोग हिमोग्लोबिन की कमी की वजह से होता है, तो इस रोग में आपको सेब का सेवन करना चाहिए |

14) सेब  इम्यून सिस्टम को बनाये मजबूत :

आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना हो ,तो सेब का सेवन शुरू कर दे |सेब में ऐसे तत्व होते है जो रोग – प्रतिरोधक क्षमता को हमारे शरीर में बढ़ावा देते है |जिससे हमें रोगों से लड़ने में काफी मदद मिलती है | इस तरह से हमारी बॉडी किसी भी बीमारी से लड़ने में सक्षम हो जाती है |और तब बाहरी वायरस का खतरा हमारे शरीर में बहुत कम हो जाता है|

सेब खाने के फायदे तो अनेक है पर हमें इसे खाने से पहले कुछ सावधानिया भी रखना जरुरी होती है|

सावधानियाँ-

  • कभी भी फ्रिज में रखा हुआ सेब का सेवन न करें |क्यूंकि इसको फ्रिज में रखने से सेब के सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं | फिर सेब का सेवन करने का कोई फायदा नहीं रहता।
  • सेब का सेवन करने से पहले उसमें से बीज निकाल दें |अगर आपने इन फलों के बीज का सेवन कर लिया है ,और आपको सिरदर्द, उल्टी, पेट में ऐंठन जैसी समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • जब भी आप किसी भी फल का सेवन कर रहे हो ,तो पहले उसे साफ़ पानी से अच्छे से धो लें फिर सेवन करें |
Review Summary
Review Date
Reviewed Item
Article
Rating
41star1star1star1stargray

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!