एसिडिटी व पेट में जलन के उपाय,कारण,लक्षण और बचाव ( हिंदी में )

एसिडिटी व पेट में जलन के उपाय,कारण,लक्षण,बचावएसिडिटी :आजकल की भागती हुई जिन्दगी में हम अपने सेहत पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते|नतीजा हमें परेशानी उठानी पड़ती है|हर कोई गैस, एसिडिटी, कब्ज इन समस्या से परेशान है| क्योकि हम खुद के लिए टाइम ही नहीं निकाल पाते||और यही वजह है, की हमें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है|

 फिर हम उस परेशानी से निजात पाने के लिए बहुत कुछ करते है| पर हमें फायदा नहीं होता| फिर हम डाक्टर के पास जाते है, लेकिन हमें तब तक ही फायदा होता है, जब तक हम दवाई खाते है| और फिर परेशां होते रहते है| लेकिन आप बिलकुल भी परेशां मत होइए| क्योकि हम आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाय के बारे में बतायगे| जिससे आपकी परेशानी बहुत जल्दी ठीक हो जाएगी| 

सबसे पहले हमें ये जानना होगा की Acidity क्या है?ये क्यों होती है? क्या एसिडिटी के कारण गैस बनती है? क्योकि कुछ लोगो को पता ही नहीं होता की एसिडिटी क्या होती है |और जब तक हमें पता नहीं होगा की हमें प्रोब्लम क्या है| हम उसे ठीक नहीं कर सकते|

एसिडिटी मतलब एसिड जैसे ही नाम से पता चलता है| पेट का एक ऐसा रोग है, जो पेट में Acid की मात्रा बढ़ जाने से उत्पन्न होता है। मनुष्य के Stomach में हाइड्रो क्लोरिक एसिड (HCL) निकलता है, जो मुहं द्वारा खाए हुए खाने को हज़म करने में मदद करता है।

लेकिन जब Stomach की ग्रंथियां जरूरत से ज्यादा हाइड्रो क्लोरिक एसिड (HCL) निकालने लगती है, तो यह Acidity का रूप धारण कर लेती है|एसिडिटी के कारण ही हमें गैस और constipation की समस्या होती है|पर हमें ये तो पता हो की आखिर Acidity किन कारणों से होती है|

एसिडिटी होने के कारण :-

  1. समय पर भोजन न करना|
  2. अधिक उपवास करना|
  3. भोजन चबाकर ना करना|
  4. अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन करना, चटपटा खाना जैसे अचार, चटनी, इमली, लाल मिर्च|
  5. खाली पेट अधिक चाय पीना,कॉफी का सेवन|
  6. शराब पीना, धूम्रपान,तम्बाकू का सेवन करना|
  7. दर्द निवारक गोली का खाली पेट सेवन करना|
  8. अधिक समय तक खाली पेट रहने बैठे रहना|
  9. देर रात तक जागना,या देर रात तक खाना खाना|
  10. ज्यादा टेंशन लेना| अधिक समय तक तनावग्रस्त रहना
  11. खाना खाकर बिस्तर पर लेट जाना|
  12. रात को अधिक भारी खाना खाना,और न टहलना|
  13. जंक फ़ूड या फ़ास्ट फ़ूड का सेवन ज्यादा करना|
  14. पानी का सेवेन कम मात्रा में करना|
  15. बसी भोजन करना|
  16. सोते टाइम चाय पीना|

इस सभी कारणों से पाचनशक्ति कमजोरी हो जाती है| जिससे वह भोजन को ठीक से नहीं पचा पाती |और Acidity का रोग उत्पन्न हो जाता है।सामान्य एसिडिटी में एंटासिड से आराम मिल जाता है, लेकिन अगर Acidity लंबे वक्त से बनी हुई है तो यह बीमारी का रूप ले सकती है। ऐसे में इसके सही इलाज के साथ खान-पान में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़े – पेट की गैस दूर करने के 5 जबरदस्त घरेलु उपाय 

यह भी पढ़े – कैसे कैरे कब्ज (constipation) को तुरंत दूर,कारण,लक्षण,उपाय

अब हम जानते है की एसिडिटी के क्या है लक्षण-

  1. पेट व छाती में जलन|
  2. कडुवी तथा खट्टी डकारें आना|
  3. मुंह में पानी भर आना|
  4. पेट में दर्द, भारीपन|
  5. गैस की शिकायत,अत्यधिक गैस पास होना|
  6. कलेजा भारी सा प्रतीत होना|
  7. उलटी होना|
  8. जी मिचलाना|
  9. गले में जलन व बेचैनी|
  10. कब्ज भी एसिडिटी के कारण होती है|
  11. बैचैनी महसूस होना|
  12. मुंह से दूर्गंध आना|
  13. चक्कर आना|
  14. सिर में दर्द होना|

एसिडिटी दूर करने के 5 जबरदस्त घरेलू उपाय:

1) ठंडा दूध है फायदेमंद:

एसिडिटी में होने वाली जलन को कम करने के लिए ठंडा दूध बहुत ज्यादा लाभकारी होता है|दूध में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो एसिड को खत्म करने का काम करता है। दूध एसिड को absorb भी करता है।

रोज सुबह एक कप ठंडा दूध पीने से एसिडिटी की दिक्कत खत्म हो जाती है|या जब भी आपको लगे की Acidity हो रही है तो आप तुरंत ठंडा दूध पी ले|आपको बहुत फायेदा होगा|

2) पुदीना है लाभकारी:

एसिडिटी को खत्म करने के लिए पुदीना सबसे बेस्ट घरेलू उपाय है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखता है। पेट में एसिड की वजह से होनेवाली जलन और दर्द को कम करने में भी यह काफी कारगर है।

आप पुदीने की चटनी का सेवन रोजाना कर सकते है|या फिर इसकी पत्ती को पानी में उबालकर इसका पानी भी पि सकते है|

3) अदरक का सेवन करे:

अदरक एसिडिटी होने पर बहुत अच्छे से कम करता है क्योकि  अदरक में पाचक एंजाइम होते हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखता है अदरक शरीर के प्रोटीन को अलग करने का भी काम करता है

एसिडिटी की दिक्कत होने पर अदरक का एक टुकड़ा खाना खाने से पहले चबाएं। तुरंत आराम के लिए अदरक को पानी के साथ उबालकर पिएं। ।

4) अजवाइन का पानी:

अजवाइन को सबसे असरदार और आसान उपाय माना जाता है। क्योंकि ये हर घर में पाई जाती है और इसका इस्तेमाल करना भी बेहद आसान होता है। इसमें मौजूद गुण पेट की एसिडिटी को सामान्य करके दर्द में आराम देते है।

इसके लिए आपको थोड़ी मात्रा में अजवाइन लेकर उसमे थोडा पानी डालकर उबाल ले और इसे पि ले|आप चाहे तो खाना खाने के बाद अजवाइन के कुछ देर मुह में भी रख सकते है|

5) छाछ है असरदार:

छाछ आपके पेट होने वाली एसिडिटी को ख़त्म करने वाला एक असरदार उपाय है|और छाछ का उपयोग Acidity ,अपच और गैस का इलाज करने के लिए होता है|क्योंकि यह दूध की तुलना में पचाने के लिए आसान है| और अधिक लैक्टिक एसिड होता है|इसलिए दूध की बजाय छाछ को पीना लाभदायक होता है |

एक गिलास छाछ में भुना हुआ जीरा और कला नमक मिलाकरसुबह या दोपहर के भोजन के बाद पीने से आपको एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा|

एसिडिटी से बचने के कुछ असरदार टिप्स-

  1. सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए|
  2. खाना खूब चबा-चबा कर आराम से करना चाहिए। बीच-बीच में अधिक पानी नहीं पीना चाहिए|
  3. भोजन के एक घंटे के बाद पानी पीना चाहिए|
  4. खाना खाने के बाद सोंफ का सेवन करना चाहिए|
  5. खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलना चाहिए|
  6. खाना खाते ही बैठना या लेटना नहीं चाहिए|
  7. रात को भारी खाना नहीं खाना चाहिए
  8. सुबह कम से कम 15 मिनट व्यायाम करना चाहिए|
Review Summary
Review Date
Reviewed Item
Article
Rating
51star1star1star1star1star

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!