कैसे कैरे कब्ज (constipation) को तुरंत दूर,कारण,लक्षण,उपाय (in Hindi )

कैसे कैरे कब्ज (constipation) को तुरंत दूर,कारण,लक्षण,उपाय (1)कब्ज (constipation) : कब्ज इन दिनों सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है।ये वो परेशानियां हैं,जो सुनने में तो बड़ी ही छोटी लगती हैं|लेकिन जब इनका सामना होता है,तो बहुत परेशानी उठानी पड़ती है| गलत खान-पान की वजह से पेट से जुड़ी ये परेशानियां बढ़ जाती हैं|

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खान-पान और तनाव भरे माहौल में ज्यादातर लोग कब्ज (constipation) व शारीरिक सुस्ती से ग्रस्त रहते हैं| क्योकि न तो खाने का कोई टाइम होता है, और न सोने का | ना ही व्यायाम कर पाते है |और यही वजह है की कब्ज की समस्या से गुजरना पड़ता है|

कब्ज से छुटकारा पाने से पहले हमें ये पता लगाना होगा की आखिर हमें कब्ज क्यों होती है | क्या कारण है ,जिसकी वजह से हमें इस समस्या से गुजरना पड़ता है |

यह भी पढ़े – एसिडिटी व पेट में जलन के उपाय,कारण,लक्षण और बचाव 

यह भी पढ़े – पेट की गैस दूर करने के 5 जबरदस्त घरेलु उपाय 

कब्ज (constipation) के सबसे प्रमुख कारण :

  • आपके आहार में फाइबर की कमी होना|
  • हरी सब्जियो का कम सेवन करना|
  • फल की मात्रा में कमी होना|
  • पर्याप्त पानी का सेवन ना  करना|
  • व्यायाम न करना|
  • अधिक चिकनी चीजो का प्रयोग करना जैसे- मैदा ,मेगी, मैदा से बने बिस्किट|
  • ज्यादा मात्रा में फूलगोभी, राजमा, चावल ,छोले, उड़द की दाल का सेवन|

आदि  कब्ज को बढाती है| इसलिए, हमेशा यह सुनिश्चित करें कि आप अपने आहार में ताजा फल और सब्जियों को शामिल करे और भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करे|

कब्ज (constipation) के लक्षण :

  • ठीक से पेट का साफ़ नहीं होना|
  • पेट में गैस,एसिडिटी होना|
  • भूख कम लगना,खाना न पचना|
  • डकारे आना|
  • गैस निकलना|
  • मल त्यागने में परेशानी होना|
  • अधिक मात्रा में गैस बनना|

आइए अब जानते है की किन उपायों के द्वारा हम कब्ज़ की समस्या से छुटकारा पा सकते है |

कब्ज (constipation) से बचने के उपाय :

1)पपीता है फायदेमंद:

पेट के रोगों को दूर करने के लिए पपीते का सेवन करना लाभकारी होता है।खाना खाने के बाद पपीता खाने से कब्ज की शिकायत दूर होती है | क्योंकि पपीता आसानी से हजम होने वाला फल है।पका पपीता पाचन शक्ति को तेज करके भूख को बढ़ाता है| इससे कब्ज दूर होकर पेट साफ होता है।

यह भी पढ़े – पपीता खाने के 9 असरकारक उपाय ,तरीका ,सही समय

2)त्रिफला चूर्ण:

त्रिफला चूर्ण को शरीर के लिए बहुत ही गुणकारी माना गया है | त्रिफला चूर्ण का सबसे पहला यही गुण है, कि यह कब्ज से राहत देता है|इसके सेवन से कब्‍ज की पुरानी से पुरानी समस्‍या भी दूर हो जाती है।रात को सोते समय त्रिफला चूर्ण को गर्म दूध या गर्म पानी के साथ खाने से कब्ज की परेशानी में आराम मिलता है।पाचन तंत्र की कोई समस्या, कब्ज और मल त्यागने में कठिनाई जैसी समस्याओं को यह ठीक कर पाता है।

3)सेब का जवाब नहीं:

सेब रेशे वाला फल हैं| इसलिए इसमे फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। सेब खाने से पाचन दुरुस्त रहता है| और अगर सेब को उसके छिल्को के साथ खाया जाए तो क़ब्ज़ भी ठीक हो जाता हैं।क्योकि सेब के छिलके में  पेक्टिन जैसे डाइटरी फाइबर होते है|।तो अगर आप अनियमित मल त्याग या कब्ज से पीड़ित हैं, तो सुबह में एक सेब खाने से बड़ी मदद हो सकती है।

यह भी पढ़े – सेब खाने के फायदे 14 अनोखे और जबरदस्त फायदे,तरीका,सही समय

4)मुनक्का और अंजीर:

यह कब्ज के उपचार में बहुत लाभकारी है। मुनक्का और अंजीर में  फाइबर के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाए जाते है | जो स्वाभाविक रूप से कब्ज को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसे एक गिलास स्वच्छ पानी में रातभर  भिगोकर रखना चाहिए।  जिस पानी में मुनक्का भिगोया गया था उस पानी को भी पीना चाहिए। मुनक्का और अंजीर पेट में जाने के बाद पानी को सोख लेता है जिस वजह से यह फूल जाता है और कब्ज में राहत देता है।  

5)अमरूद है लाभकारी:

अमरुद  भी कब्ज दूर करने का बहुत ही अच्छा उपाय है , क्योकि इसमें विटामिन सी और शर्करा काफी मात्रा में होती है। अमरूद में पेक्टिन की मात्रा भी बहुत अधिक होती है।जो खाने को आसानी से पचाता है | और कब्ज को दूर करने में मदद करता है|

Review Summary
Review Date
Reviewed Item
Article
Rating
51star1star1star1star1star

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!