बाल झड़ना ( hair fall ) कैसे रोके – 8 रामबाण घरेलु उपाय(हिंदी में)

बाल झड़ना कैसे रोके - 8 रामबाण घरेलु उपाय  बाल झड़ना कैसे रोके – कहते है कि,उमर के साथ बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है| लेकिन आजकल ऐसा नहीं है| बच्चे हो या बड़े|बाल झड़ना, ये समस्या सबको परेशान कर रही है|और करे भी क्यों ना| हम आजकल इतना busy हो गये है, की ना तो हम अपने बालो का ध्यान रखते है, ना किसी और का|

हमारे हेयर बहुत ही नाजुक होते है और थोड़ी सी भी लापरवाही करने पर या बालों की केयर न करने पर बाल झड़ना, बेजान या टूटने लग जाते है|इसलिए अपने बालों को किसी भी प्रकार की समस्या से बचाने के लिए बालों की देखभाल बहुत जरुरी है|

यह भी पढ़े – बालों में से डैंड्रफ ( रुसी ) हटाने के 7 बेहतरीन घरेलु नुस्खे

सुन्दर और आकर्षक दिखना हर किसी की चाहत होती है। अगर आपके बाल सुन्दर, घने ,काले और लंबे हो तो देखने वाले की नज़र आपसे हटेगी नहीं।कुछ लोगो के बाल कुछ ज्यादा ही झड़ते है, तो कुछ लोगो के कम| और कुछ लोग तो समय से पहले ही गंजे हों जाते है| सिर के सारे बाल समय से पहले गिर जाते है|

आप हमेशा बाल झड़ना (hair fall ) कैसे रोके इसके  लिए कुछ न कुछ उपाय ढूँढ़ते रहते है| पर फिर भी आपके बालो का झड़ना कम नहीं होता है| इसके पीछे क्या कारण है? जब तक हम कारण नहीं जानेगे |हम कैसे कोई भी उपाय कर सकते है|तो आइए जानते है-

बाल झड़ना (hair fall ) के कारण:

  • बालो में ज़्यादा मात्रा मे dandruff का होना|
  • ज्यादा टेंशन लेना|
  • बालो की ठीक से सफाई ना करना|
  • शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स न मिलना|
  • Pregnancy से भी बाल झड़ते है|
  • स्कैल्प में  इन्फेक्शन होना|
  • पाचन तंत्र का ठीक न होना|
  • बालों पर बहुत गर्म पानी डालना|
  • अपर्याप्त नींद|
  • बालो को हानिकारक शैम्पू से धोना|
  • बालो मे तेल ना डालना|
  • बालो को लंबे समय तक ना धोना|
  • ज़्यादा समय धूप मे रहना|
  • बालो में कलर करना|

यह भी पढ़े – बरसात में कैसे रखे बालो का ध्यान-8 अनोखे और आसान घरेलु उपाय(हिंदी में)

बालो की देखभाल के लिए कुछ जरूरी टिप्स:  

  • रोजाना सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से भी कुछ समय में  ही बालों का झड़ना बंद हो जाएगा।
  • बालो का गिरना रोकने के लिए रोजाना चुकंदर का रस पीना शुरू करे|
  • अपने आहार में अधिक प्रोटीनयुक्त भोजन शामिल करें|
  • गीले बालों में कभी कंघी न करें|
  • बालो को तौलिये से रगड़ कर ना सुखाएं|
  • बालो को गरम पानी से ना धोए|
  • अपने खान पान में बदलाव करे|
  • केमिकल वाले शैम्पू और साबुन से बचे|
  • ज्यादा टेंशन और स्ट्रेस न ले|
  • रोजाना व्यायाम करे
  • ड्राइयर का उपयोग ना करे|
  • किसी और की कंघी ना इस्तेमाल करे|
  • बालो को कलर करने से बचे|

बाल झड़ना रोकने के लिए घरेलु उपाय:

1)गुनगुने तेल ली मालिश करे:

लंबे, मजबूत और स्वस्थ बाल इस बात का सबूत होते हैं ,कि आपका स्कैल्प भी हेल्दी है। लेकिन अगर आपके बाल झड़ना बंद नहीं हो रहे हों, तो इसका मतलब है कि आपके स्कैल्प में पोषक तत्वों की कमी है| और इस वजह से स्कैल्प बालों को मजबूती प्रदान नहीं कर पा रहा है।इसके लिए आपको अपने बालो में गुनगुने तेल की मसाज करना है|क्योकि मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है|और बाल झड़ना बंद हो जाते है|

यह भी पढ़े – बालो की समस्या के लिए तेल -9 जबरदस्त तेल और उनके फायदे

2)दही है असरदार उपाय:

दही का प्रयोग झड़ते बालो को रोकने का बहुत ही अच्छा घरेलू उपाय है|इससे बालों को जरुरी पोषक तत्व मिलते है। बालो को धोने के एक  घंटा पहले बालो में दही अच्छे से लगाए और जब सुख जाए तब धो ले। दही में थोड़ा नींबू का रस मिला कर भी प्रयोग कर सकते है।नींबू का रस और दही को मिला कर एक लेप बना ले और नहाने से पहले बालों पर लगायें। इस उपाय से बाल झड़ना तो  कम होगा ही बल्कि इसके लगातार प्रयोग करने से आपके बाल मुलायम और घने हो जायेंगे|

3)प्याज का रस:

प्याज का रस हमारे बालो के लिए काफी फायदेमंद है| प्याज  बाल झड़ना  बहुत जल्दी रोकता है|प्याज के अन्दर सबसे ज्यादा सल्फर पाया जाता है| जो स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में काफी मदद करता है| इसके अलावा आपके सर में जो भी इन्फेक्शन है वो ख़तम हो जाते है| आप प्याज का रस स्कैल्प पर अच्छे से लगाले| इसे आधे या एक घंटे के लिए छोड़ दे| फिर बालो को अच्छे से धो ले| ये उपाय आप हफ्ते में दो बार कर सकते है|

4)मेथी है लाभकारी:

मेथी एक बहुत ही असरदार घरेलू नुस्खा है|मेथी बालो को लम्बे, घने , चमकदार और मुलायम भी बनाता है|मेथी के बीजों में  एक हार्मोन होता है, जो बाल झड़ना रोकने के साथ साथ उनकी ग्रोथ को भी बढ़ाता है|मेथी के बीजो को पीसकर पेस्ट बना लें।इस पेस्ट को बालों पर अच्छी तरह से लगा लें| फिर अपने आधे घंटे के बाद बालों को धो लें।

5)आंवला का प्रयोग करे:

आंवला हमारे बालो के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है|आंवला हमारे शरीर में विटामिन सी  की कमी को पूरा करता है|आंवला हमारे बालों को चमकदार और मजबूत बनाता है| तथा बालों को काले रखने में बहुत हेल्प करता है|आप रोजाना आवला का सेवन करे या फिर इसका पेस्ट बनाकर बालो में लगाये|

6)नारियल का दूध:

नारियल में पोटाशियम मिनरल और प्रोटीन काफी मात्रा में मिलता है|इसके साथ इसमें कई ऐसे और पौषक तत्व है, जो बालो का झड़ना रोकने में काफी कारगर है|इसलिए आप नारियल को पीसकर उसका दूध बालो में लगाये|  

7)अंडे है असरदार:

बालो को झड़ने से बचाने के लिए और उन्हें  घना और मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन बहुत जरुरी है|और अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है|इस घरेलू नुस्खे के लिए हमें एक अंडा  लेकर उसे अपने बालो में लगाना है| लगभग 30 मिनट तक उसे ऐसे ही लगा रहने दे|उसके बाद गुनगुने पानी या शेम्पू से अपना सर धो ले|हफ्ते  में एक बार ये घरेलू उपाय करे|

8)एलोवेरा सबसे जरुरी:

एलोवेरा एक बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक पौधा होता है| और आयुर्वेद में इसका स्थान काफी ऊँचा माना जाता है| बालों के लिए भी यह एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है|एलोवेरा के पत्तो में जो जैल होता है वह बालों को काफी फायदा पहुंचाता हैइसके अलावा भी आप एलोवेरा के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते है. इस पाउडर का पेस्ट बनाकर बालों में लगाने से बाल बहुत ही मजबूत हो जाते है|

Review Summary
Review Date
Reviewed Item
Article
Rating
51star1star1star1star1star

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!