बरसात में कैसे रखे बालो का ध्यान-8 अनोखे और आसान घरेलु उपाय(हिंदी में)

बरसात में कैसे रखे बालो का ध्यानबरसात में बालो का ध्यान रखना जरुरी होता है|क्योकि एक तरफ जहां यह मौसम प्रकृति को खूबसूरत बनाता है|वहीं दूसरी तरफ यह हमारी खूबसूरती भी  चुरा लेता है|मौसम बदलने के साथ वातावरण में भी कई तरह के परिवर्तन आते है| जिनका असर आपके शरीर पर भी पड़ता है| बरसात का मौसम बालों के लिए नुकसान वाला होता है| क्योकि इस मौसम में नमी ज्यादा होती है| 

इसलिए बरसात में सिर से अधिक तेल का रिसाव होता है|जिससे बाल चिपचिपे हो जाते हैं |और अपनी नेचुरल ब्‍यूटी खो देते है| इसकी वजह से डैन्‍ड्रफ, बालों का झड़ना और दो मुंहे बालों जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं|

यह भी पढ़े-बालों में से डैंड्रफ ( रुसी ) हटाने के 7 बेहतरीन घरेलु नुस्खे

बरसात के मौसम में बालों का ध्यान रखना जरुरी होता  है|और यदि उस समय आपने अच्छे से ख्याल नहीं रखा तो आपको तरह तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है| ज्यादा देर तक स्कैल्प का गीला रहना बालों की अनेक समस्याओं को जन्म देता है।

आज कल हमारा वातावरण इतना दूषित हो गया है, कि बरसात का पानी भी साफ़ नहीं रहता| उसमे भी कार्बन और अन्य केमिकल मौजूद रहते है, जिस से आपके बालों की समस्या  शुरू हो सकती है।इसलिए बरसात में एसिड रेन बनती है,जो आपके बालों को नुकसान पहुंचती है |इन एसिड रेन से आपके बाल गिरने शुरू हो सकते है|

नमी भरे मौसम में  कीटाणुओं के संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है| इसलिए इस मौसम में बालो का ध्यान रखना आवश्यक है|आइए जानते है की बरसात के मौसम में बालो की अनेक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किन बातो को ध्यान में रख कर बालो का ध्यान रख सकते है|

यह भी पढ़े-बाल झड़ना ( hair fall ) कैसे रोके – 8 रामबाण घरेलु उपाय(हिंदी में)

बालो का ध्यान रखने के 8  अनोखे और आसान  उपाय:

1)बालों को सूखा रखना चाहिए:

बरसात में भीगना किसे पसंद नहीं होता, पर इस तरह बरसात में भीगना बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है| क्योकि बरसात का पानी गन्दा होता है| साथ ही साथ बरसाती पानी से बालों में रुसी और बैक्टीरियल इन्फेक्शन भी होने का डर रहता है|

इससे हमारे बालों को बहुत नुकसान होता है| बरसात के मौसम में जहाँ तक हो सके अपने बालों का ध्यान रखने के लिए उन्हें  सुखा रखे |और अगर बारिश में भीग गये है ,तो तुरंत साफ पानी से बाल धोये| और अच्छे से सुखा ले|

2)गीले बालों को न बांधे:

गीले बाल सेंसिटिव होते है| और इस कारण वे टूट भी सकते है। जैसे ही आप नहा कर बहार आते है| तब आपके शरीर के साथ आपके बाल भी गीले रहते है। इसलिए आपको अपने बालों का ध्यान रखने के लिए उन्हें  तुरुन्त सूखा लेना चाहिए|पहले अपने बालों को टॉवल से कवर कर लें |

और फिर टॉवल के उपयोग से अपने बालों को सूखा लें।बाल सुखाते वक़्त ध्यान रखे की अपने बालो को जोर जोर से टॉवल से न रगड़े| क्योकि इससे बाल कमजोर होते है |और टूटने लगते है |और इसी वजह से बाल दो मुंह के होने लगते है|

3)हल्का या हर्बल शैम्पू का प्रयोग करें:

मानसून में बाल बेजान और कमजोर हो जाते हैं। डैंड्रफ की वजह से बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं।क्योकि बरसात का ये मौसम चिपचिपा वाला होता है| इसीलिए  बाल अन्य दिनों के मुकाबले इस समय ज्यादा झड़ते हैं।

बालो का ध्यान रखने  के लिए कोई ऐसा शैम्पू का उपयोग ना करें जिसमे ज्यादा केमिकल हो| इसलिए कम केमिकल वाले शैम्पू या हर्बल शैम्पू का उपयोग करे| इससे सिर की त्वचा से अतिरिक्त तेल निकल जाता है| जिस की वजह से त्वचा साफ हो जाती है|

4)बालों में कंडीशनर का प्रयोग करें:

बरसात के मौसम के दौरान केवल शैम्पू करना काफी नहीं है|आपको बालों का ध्यान रखने के लिए कंडीशनिंग भी करनी चाहिए। इनके कंडीशन के लिए आप घरेलु पदार्थ जैसे अंडा या दही में थोडा सा बादाम का तेल या जैतुन का तेल मिलाकर बालों पर लगा सकती है|

या फिर शैम्पू करने के बाद आप बाजार से कोई अच्छा कंडीशनर खरीद कर इस्तेमाल कर सकती है | इससे आपके बाल नरम, मुलायम तथा चमकदार बन जाएंगे।

5)बालो में गुनगुना तेल लगाये:

मौसम बरसात का हो या फिर सर्दी का या फिर हो गर्मी का बालों में तेल की मसाज हर मौसम में करना चाहिए। ऑयल से बाल काफी अच्छे होते हैं। ।बालों को सप्ताह में कम से कम दो बार नारियल या ऑलिव ऑयल को हल्का गर्म कर  इससे बालों की मसाज करें।इससे बालों को पोषण मिलता है| और इससे सिर का ब्लड सर्कुलेशन बढता है| और बालों को काफी फायदा मिलता है|पर इस बात का भी ख्याल रखे की बारिश में घर से बाहर जाते वक़्त तेल के इस्तेमाल न करे क्योकि बालो में पानी लगते ही बाल और भी ज्यादा चिपचिपे हो जाते है| इसलिए बेहतर होगा की आप रात में तेल से मालिश करे| और सुबह सिर धोले|

यह भी पढ़े – बालो की समस्या के लिए तेल -9 जबरदस्त तेल और उनके फायदे

6)बरसात में रखे अच्छा खानपान:

मानसून के दौरान बालों को स्वस्थ रखने के लिए सही आहार को भी अपनाना आवश्यक है।सिर्फ बालों की बाहरी देखभाल करने से फर्क नहीं पड़ेगा| आपके बालों को अच्छी खासी मात्रा में प्रोटीन्स, विटामिन्स तथा खनिज पदार्थों की ज़रुरत होती है| इसलिए आपको मानसून के दौरान ज्यादा प्रोटीन खाना चाहिए|

प्रोटीन स्वस्थ बालों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व है| ताकि आप अपने शरीर को ही स्वस्थ नहीं बल्कि अपने बालों को बढ़ने में मदद कर के चमकदार और खूबसूरत बना सकते है |और इस कारण बाल भी गिरने कम हो जाते है।इस मौसम के दौरान अपने आहार में नट्स, हरी सब्जियां, गाजर, बीन्स, अंडे, ओमेगा 3 फैटी एसिड, पालक, दही ,अंड़ा, मछली और अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इनमें प्रोटीन और आयरन की भरपूर मात्रा होती है|

7)हेयर स्टाइल और हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें:

बरसात के मौसम में हेयर  स्टाइलिंग प्रोडक्ट जैसे की बालों की पर्मिग, स्ट्रेटनिंग और कलर ना करें,  क्योंकि इसके कारण आपके बालों को कमजोर होने में समय नहीं लगता है, इसलिए इसका इस्तेमाल कम करना चाहिए |

क्योकि  मानसून के दौरान इन का इस्तेमाल आपके बालों को और भी ज्यादा नुकसान पंहुचा सकता है| क्योकि इन में बहुत सारे केमिकल होते है| जिससे आपके बाल रूखे और बेजान हो जाएंगे। इस मौसम में बालों को कस कर बांधना या स्टाइल बनाना भी नुकसान पहुँचा सकता है| क्योकि ऐसा करना आद्रता को बढ़ाता है| इसलिये इन दिनों में ढीले हेयर स्टाइल अपनाएं।

8)बालो को कवर करके रखे:

बारिश में भीगने का मन हो और यदि किसी और कारण से आपके बाल भीगते है,तो इसमें मौजूद तत्व आपके बालों को कमजोर करते है| इसीलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने बालों को भीगने न दें| और अच्छे से इन्हे कवर करके बाहर निकलें| ताकि बालों को गंदे पानी से बचाया जा सकें।

तो आपने देखा की कैसे बरसात में हम अपने बालो का ध्यान रख सकते है| क्योकि आपके बाल सौंदर्य का प्रतीक है|इनका ख्याल रखना भी बहुत जरुरी है|इसके अलावा हम कुछ छोटी छोटी बातो को भी ध्यान में रखकर अपने बालो को चमकदार और मुलायम बना सकते है|

बालो का ध्यान रखने के कुछ टिप्स:

  • कुछ लोग सोचते है, रोजाना बाल धोने से बाल ख़राब हो जाते है |पर ऐसा नहीं है|आप बालो को जितना साफ़ रखेंगे| आपके बाल उतने ही अच्छे रहेंगे|
  • कम से कम हफ्ते में तीन बार अपने बालो को धोये|
  • गीले बालो में कंघी का इस्तेमाल न करे|
  • कंघी हमेशा मोटी दांत वाली ही प्रयोग करे|
  • हफ्ते में एक बार हेयर स्पा जरुर करे|
  • हेयर स्पा के लिए तेल का इस्तेमाल करे|
  • गीले बालो को न बांधे|
  • बाल सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करे|
  • नहाने के पहले आप अपने बालो में एलोवेरा जेल लगाये और आधे घंटे बाद धोले|
  • अगर बालो में डैन्‍ड्रफ है तो नींबू या छाछ से बाल धोये|
Review Summary
Review Date
Reviewed Item
Article
Rating
41star1star1star1stargray

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!