मुहांसे / पिम्पल कैसे हटाये -10 जबरदस्त आसान घरेलु उपाय  

मुहांसे / पिम्पल कैसे हटायेचेहरे पर कोई पिम्पल,मुंहासे, दाग या निशान पड़ जाए, तो चेहरे की सुंदरता फीकी पड़ने लगती है। आम तौर पर अधिकतर कील- मुंहासे युवावस्था में अधिक होते है| हम आपको आज 10 आसान  तरीके बताएँगे| जिससे आप अपने चेहरे के पिम्पल कैसे हटाये,इनको जानेगे|पिम्पल न सिर्फ लडकियों को होते है ,बल्कि लडको को भी इस समस्या से गुजरना पड़ता है|

हमारा बाहरी स्वरूप हमारे लिए बहुत ज्यादा मायने रखता है|क्योकि जब हम कही जाते है, या फिर किसी से मिलते है, तो हमारा फर्स्ट इम्प्रैशन हमारे चेहरे का पड़ता है| इससे घबराने की जररत नहीं है, क्योंकि हम आपको इनसे छुटकारा दिलाने के बहुत ही बढ़ियां टिप्स देंगे| जो न सिर्फ आपको कील मुहासों से बचायगे, बल्कि चेहरे से दाग धब्बे भी हटेंगे |

सबसे पहले तो हमें ये जानना होगा की आखिर पिम्पल क्या है|क्या वजह है जिससे पिम्पल होते है|अगर हम पिम्पल होने की वजह जान ले, तो हम पिम्पल होने से पहले ही उन्हें रोक लेंगे|ताकि इस समस्या से हम जल्द से जल्द छुटकारा पा ले| जानने के लिए इस लिंक पर click करे| पिम्पल होने के कारण (19 कारण जिनसे बार-बार हो जाते है पिम्पल)

अब हम ये जानते है, की पिम्पल रोकने के लिए किन घरेलु आसान से उपायों का इस्तेमाल करके चेहरे को दाग रहित और खुबसूरत बना सकते है |

वैसे तो बाजार में बहुत सारी क्रीम मिलती है, पर उनसे हमारे पिम्पल कम नहीं होते| बल्कि उनका उल्टा असर हमारी नाजुक स्किन पर पड़ता है| आप इन बाजार की क्रीम खरीदने से बचे और नेचुरल तरीके से अपने चेहरे के पिम्पल हटाये|

पिम्पल हटाने के घरेलु उपाय-

1)भाप से पिम्पल कैसे हटाये:

चेहरे से पिम्पल्स निकालने के लिए ज़रूरी है की पहले त्वचा में जमा धूल मिट्टी के कण साफ़ करे।भाप लेने से जो सीबम जमा हो रहा था, वो जमा नहीं होगा|क्योकि सीबम के जमा होने से ही चेहरे पर पिम्पल आते है|इसलिए चेहरे से पिम्पल हटाने में ये उपाय बहुत ही उपयोगी है |

इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी गरम करके, अपने सिर और चेहरे को एक तौलिए से ढककर,अपने चेहरे पर भाप लेना है| याद रहे पानी ज्यादा गरम न हो| इससे आपके पोर खुल जायेगे और सीबम जमना बंद हो जायेगा| भाप लेने के बाद तोलिए से अपने चेहरे को हलके हाथो से रगड़कर साफ करे| फिर ठन्डे पानो से मुंह धोले|

2)एलोवेरा से पिम्पल कैसे हटाये:

ये उपाय बहुत ही असरदार है| इसके लगातार इस्तेमाल से आप बहुत ही जल्दी पिम्पल से छुटकारा पा सकते है| एलोवेरा एक गुणकारी औषधि है|एलो वेरा में एंटी सेप्टिक और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं|
एलोवेरा बहुत से रोगों को दूर करने में उपयोगी है| एलोवेरा हमारे चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है | इससे हमारे चेहरे पर होने वाले पिम्पल को बहुत जल्दी दूर किया जा सकता है |

एलोवेरा का पल्प ही नहीं बल्कि उसकी पत्तिया भी बहुत उपयोगी है| इसके लिए आप एलोवेरा पल्प को निकालकर, अपने चेहरे पर लगाये फिर 15 मिनट बाद धोले| आप इसे रोजाना भी इस्तेमाल कर सकते है |

3)मुल्तानी मिट्टी से पिम्पल कैसे हटाये:

मुल्‍तानी मिट्टी एक प्रकार की प्राकृतिक मिट्टी होती है।जो प्रकृति का अनमोल वरदान है,जो त्वचा संबंधी किसी भी समस्या से लड़ने में मदद करता है। जिसमें कई गुणकारी तत्व पाये जाते है| जिनकी त्वचा तेलिय होती है, बाहरी धूल मिट्टी के कण उनकी त्वचा में आसानी से चिपक जाते है। जिससे मुहासें जैसी समस्या पनपने लगती है।

तेलीय त्वचा वालो के लिए  मुल्तानी मिट्टी सबसे बढ़ियां इलाज है।क्योकि ये तेल सोखने का काम करती है| चेहरे के कील मुहासों को दूर करने के लिए मुल्‍तानी मिट्टी के साथ, नीम की पत्‍ती और गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करें| और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे धो लें|

4)नीम्बू से पिम्पल कैसे हटाये:

नींबू में मुहांसों से लड़ने के कुछ रासायनिक गुण मौजूद होते है|नींबू का सबसे बड़ा गुण आयल को खत्म करने का होता है|दूसरा नींबू एक नेचुरल एंटी बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक है|जो मुहासे से लड़कर हमारी स्किन को चिकना और मुलायम बनाता है|

नीम्बू का रस बैक्टीरिया को ख़त्म कर पिम्पल को जल्दी ठीक करने में कारगर है|नींबू के रस को चेहरे पर लगाने के लिए, आप ताजे नींबू का रस इस्तेमाल करे|नींबू के रस को चेहरे पर लगाने से पहले, चेहरे को अच्छे से धो ले| इसके बाद इसे एक कॉटन की मदद से पिम्पल के ऊपर दिन में तीन बार लगाये | चेहरे पर लगाने के बाद 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दे इसके बाद चेहरा धो सकते है|
नोट– नीम्बू के रस से कुछ लोगो के चेहरे पर जलन होने लगती है| ऐसा होने पर तुरंत चेहरा धो ले |

यह भी पढ़े – नींबू के फायदे और नुकसान-15 जबरदस्त तरीका,सही समय

5)संतरे से पिम्पल कैसे हटाये:

विटामिन सी से भरपूर संतरा में  एंटी-ऑक्सीडेंट का भण्डार हैं|संतरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन से दाग-धब्बे, मुहांसे दूर करते है| संतरे के छिलके में क्लीजिंग, एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कि पिंपल और एक्ने से लडऩे में सहायक होते हैं। संतरे के छिलके को सुखाकर पीसकर उसे दही मिलाकर स्किन पर लगाने से मुहासे दूर होते है|

6)शहद से पिम्पल कैसे हटाये:

शहद एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है। यह आपकी त्वचा को संक्रमण से बचाता है| और मुँहासो को कम करता है। शहद त्वचा से गंदगी और प्रदुषण के कण को हटाने में मदद करता है| और यह त्वचा में मौजूद प्राकृतिक तेलों को कोई भी नुकसान पहुंचाए  बिना अपना काम करता है।चेहरे के मुंहासों को ठीक करने के लिये शहद काफी अच्‍छा माना जाता है।दूध संक्रमित त्‍वचा को ठीक करने के काम आता है। अगर शहद और दूध या फिर दही के साथ मिक्‍स कर के चेहरे पर लगाया जाए, तो मुंहासा तुरंत ही ठीक होने लगता है।

7)पुदीना है लाभकारी:

पुदीने में प्रबल एंटी-इंफ्लेमेटरी, जीवाणुरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं| जो मुँहासे वाली त्वचा पर चमत्कार दिखाते हैं। यह सीबम के उत्पादन को कम करने में मदद करता है। इस जड़ी बूटी को खुजली और संक्रमित त्वचा को शांत करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह चेहरे के सौंदर्य को बढ़ा कर  त्वचा की गर्मी दूर करके , रोगों के कीटाणुओं को नष्ट करता है|

पुदीना की पत्तियों को पीसकर गाढ़े लेप को सोने से पहले चेहरे पर अच्छी तरह से मल लें। सुबह चेहरा गर्म पानी से धो लें। इस लेप को रोजाना लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे, झांइयां और फुंसियां दूर हो जाती हैं| और चेहरे पर निखार आ जाता है।

8)त्रिफला चूर्ण है कारगर:

ये उपाय बहुत ही ज्यादा कारगर है| इस उपाय के इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में बल्कि हमेशा के लिए आप  पिम्पल से निजात पा सकते है |त्रिफला चूर्ण कई त्वचा से संबंधित समस्याओं का इलाज कर सकता है| और त्वचा में प्राकृतिक चमक भी लाता है। यह मृत कोशिकाओं को हटा देता है, छिद्रों को साफ करता है, आपके रक्त को साफ करता है| जिससे आपके चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक आती है। आप इससे किसी भी निशान, मुँहासे का इलाज करने के लिए उपयोग कर सकते हैं|एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को एक मिटटी के बर्तन में लेकर उसमे आधा गिलास पानी डालकर रात भर रहने दे| फिर सुबह उठकर उसे छानकर उसका पानी पीना है |

नोट- ये उपाय आपको एक से डेड महीने करना है| 

9)पपीता है गुणकारी:

पपीता में भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट होते है| यह पिम्पल को बहुत जल्दी ख़तम करने की छमता रखता है| पपीता एक नेचुरल moistriger का भी काम  करता है | इसे छीलकर मिक्सर में पिस ले, और चेहरे पर लगाये| 15 मिनट बाद ठन्डे पानी से धोले|

यह भी पढ़े – पपीता खाने के 9 असरकारक उपाय ,तरीका ,सही समय

10)लहसुन

लहसुन एंटीवायरल, एंटी फंगल,  एंटीसेप्टिक, और एंटी ओक्सिडेंट होता है ये घाव को भरने में भी लाभदायक होता है |इसलिए लहसुन पिम्पल दूर करने में बहुत असरदार होता है| लहसुन को पीसकर पिम्पल पर लगाने से आराम मिलता है| पिसा लहसुन लगाने के बाद आधे घंटे के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोले| एक हफ्ते तक लगातार इसका उपयोग करे|

Review Summary
Review Date
Reviewed Item
Article
Rating
51star1star1star1star1star

2 thoughts on “मुहांसे / पिम्पल कैसे हटाये -10 जबरदस्त आसान घरेलु उपाय  ”

  1. सच मै मेरे त्वचा पर फरख है
    आप भी इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करो भाईयो और बहनों

    #@#₹₹ Whit @#₹₹#@

    Aaftab Khan

  2. Pushkar sharma

    Pimple hatane ke bare me jankari dene ke liye dhanyvad. yah jankari mere liye bahut hi aavashyak hai. Thanks for sharing this information.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!