आँखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलु उपाय जानिए ( in Hindi )

आँखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलु उपायआँखों की रोशनी : आँखे हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होती है |और ये हमरे लिए अनमोल वरदान भी है |इसलिए इसकी देखभाल करना बेहद जरुरी है।आंखों कि रोशनी में थोड़ी सी भी कमी आने पर हमें काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।आंखों की रौशनी हमारे आहार और जीवनशैली पर भी निर्भर करती है। आँखों के बिना हम अपनी ज़िन्दगी की कल्पना भी नहीं कर सकते है |आँखे ही बताती है की दुनिया कितनी खुबसूरत है |इसलिए आँखों की रोशनी अच्छी रहने के लिए आँखों की देखभाल करना बहुत जरुरी है |

यह भी पढ़े – डायबिटीज में आँखों की इन बीमारियों का अधिक खतरा

हम इस पोस्ट में आपको बतायेंगे की आँखों की रोशनी कम होने के क्या कारण है| साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि अपने आँखों की रोशनी को हम कैसे बढ़ा सकते हैं | क्योकि किसी भी समस्या को हल करने से पहले हमें ये जान लेना  बेहद जरूरी है, कि जो समस्या हमें हो रही है वो किन कारण से हो रही है |जब हम इन कारणों को जान लेंगे तभी हम पता लगा सकते हैं, कि हम अपने आंखों को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं|

यह भी पढ़े – आँखों की देखभाल (eye care) के लिए 31 घरेलु उपाय

आँखों की रोशनी कम होने का कारण:

  • टीवी ज्यादा पास से  देखना आंखों की रोशनी कम होने का एक कारण है|
  • पढ़ाई कम रोशनी में करना भी आंखों पर दबाव डालता है|
  • लंबे समय तक लैपटॉप/कंप्यूटर और मोबाइल चलाना भी आंखों की रोशनी में असर डालता है|
  • बढ़ती उम्र (aging)  भी आंखों की कमजोरी का कारण है|
  • ज्यादा बारीक काम बहुत देर तक करना जैसे- सिलाई का काम|  इससे भी आंखें कमजोर होती है
  • खाने में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होना आँखों की कमजोरी का कारण है |
  • ज्यादा काम की वजह से उन्हें आराम न मिलना आँखों की कमजोरी के कारण है |
  • पेट की खराबी भी आँखों कमजोर होने का कारण  का है|

यह भी पढ़े – चश्मा हटाने या उतारने के 5 जबरदस्त घरेलु उपाय

यह भी पढ़े – आँखों के नीचे के डार्क सर्कल कैसे हटाए 13 घरेलू उपाय और कारण

आँखों की रोशनी बढाने के उपाय-

1) आंखों के लिए विटामिन A फायदेमंद :

विटामिन A आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है |इसीलिए आपको आंखों की रोशनी बढ़ाना है ,तो अपने खाने में विटामिन A को शामिल करें | जैसे – गाजर, चुकंदर, शलजम, शकरकंद, मटर, टमाटर, ब्रोकली, कद्दू, साबुत अनाज, हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां, धनिया, आम, तरबूत, पपीता, चीकू, पनीर, सरसों, अंडा आदि इन सभी में उचित मात्रा में विटामिन A  पाया जाता है।

2)आंखों के लिए आंवला है उपयोगी:

आंखों के लिए आंवला बहुत ही रामबाण उपाय हैं | आंवला खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है ,इसीलिए आपको रोजाना आंवले का सेवन करना होगा आंवला में विटामिन c होता है, जो आँखों के लिए बहुत अच्छा होता है| आप आंवला  को किसी भी रूप जैसे आमला को ऐसे ही खाएं, उसका पाउडर , जैम, मुर्रबा, दवाई, जूस कैसे भी ले सकते है|

3)आंखों के लिए गाजर लाभकारी:

आँखों की रोशनी बढ़ाने लिए गाजर खाने की सलाह दी जाती है| क्योंकि गाजर में विटामिन A पाया जाता है ,जो आप की आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत लाभकारी होता है | इसके अलावा इसमें बहुत से पोषण तत्व और विटामिन होते है| गाजर में आयरन, फोस्फोरस, कैल्शियम भी होता है| आप गाजर को सलाद के तौर पर खाएं या उसका जूस निकाल कर पियें|

4)आंखों के लिए बादाम और  सौंफ:

बादाम में  omega-3 fatty acid और Vitamin E पाया जाता है | और सौंफ में ऐसे nutrients और antioxidants पाए जाते हैं, जो आँखों की रौशनी तेज़ करने में सहायक है|  इसका सेवन आप दो तरीकों से कर सकते हैं |

  • रात को पानी में 5-10 बादाम भिगोकर रख दे| सुबह उन बादामो को पीस कर उसका पेस्ट बना ले और गरम दूध के साथ इसका सेवन करे |
  • बादाम  और सौंफ को 50-50 ग्राम लेकर इसका पाउडर बनाना है | इस पाउडर को सुबह और शाम एक एक चम्मच लेना है |

5)आंखों के लिए व्यायाम है बहुत जरूरी:

 व्यायाम करने से ना सिर्फ आंखों की रोशनी  बढ़ती है बल्कि जिन लोगों को चश्मा लगा हुआ है वह  व्यायाम करके अपना चश्मा भी उतार सकते हैं | आंखों के लिए व्यायाम करने के बहुत तरीके हैं |

  • सुबह और शाम खाना खाने के थोड़ी देर बाद अपने दोनों हाथों की हथेलियों आपस में रगड़े जब गर्म हो जाए तो उसे अपनी आंखों को ढक ले इससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलेगा और आपकी आंखों की रोशनी तेज होगी |
  • अपनी आंखों को  ब्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज डायरेक्शन में घुमाना है |
  • आंखों पर देर तक रहने वाले तनाव को कम करने के लिए पलकें झपकाना आसान व्यायाम है। कम से कम तीन से चार सेकंड तक अपनी पलकों को लगातार झपकाएं और फिर आंखें तेजी से बंद कर लें। कुछ सेकंड बाद आंखें खोलें। आप आराम महसूस करेंगे।
  • आंखों के लिए अनुलोम विलोम प्राणायाम भी बहुत उपयोगी है| आपको रोजाना सुबह इस प्राणायाम को करना है |
  • एक पेन को हाथ में vertically सीधा आंखों के सामने रखे और उस पर फोकस करे | पेंसिल बिलकुल नाक के सामने आंखों के बीच होना चाहिए। अब धीरे-धीरे इस पेन को अपनी आंखों के पास लायें और फिर दूर ले जाएं।इसे रोजाना 10 बार करें।
Review Summary
Review Date
Reviewed Item
Article
Rating
41star1star1star1stargray

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!