आँखों के नीचे के डार्क सर्कल कैसे हटाए 13 घरेलू उपाय और कारण

आँखों के नीचे के डार्क सर्कल कैसे हटाए 13 घरेलू उपाय और कारणआँखों के नीचे के डार्क सर्कल – आंखें हमारे शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होती है |और अगर चेहरे की बात की जाए तो उसमें आंखों का बहुत ही अहम रोल होता है |आंखों के कारण चेहरा खूबसूरत लगने लगता है |आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं की मुख्य समस्या अपने चेहरे को लेकर होती है। चेहरे पर पड़ रहे काले धब्बे, कील मुंहासे या फिर आंखों के नीचे पड़ रहे डार्क सर्कल दिखाई दे तो चेहरे की रौनक फीकी पड़ जाती है, क्योंकि आँखों के पास की त्वचा बहुत नाजुक और पतली होती है | इसका ध्यान बहुत अच्छे से रखना चाहिए|

यह भी पढ़े – गोरा होने के आसान तरीके और 11 घरेलु उपाय

वैसे तो बाजार में बहुत सारे क्रीम क्रीम या लोशन आते हैं जो डार्क सर्कल को कम करते हैं |लेकिन ध्यान रहे उनका इस्तेमाल करने से पहले आपको एक बार सोच लेना चाहिए कि आंखों के नीचे की स्किन बहुत ही नाजुक और मुलायम होती है| कहीं आपको क्रीम या लोशन महंगी ना पड़ जाए या इनकी वजह से आपका चेहरा और भी बुरा दिखने लगे | हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि डार्क सर्कल होने के पीछे आखिर क्या कारण है, क्योंकि जब हम कारण जान लेंगे तो हम यह समस्या होने ही नहीं देंगे और अगर किसी वजह से डार्क सर्कल हो गए हैं तो उन्हें कैसे दूर किया जाता है ये भी बतायंगे |

यह भी पढ़े – मुहांसे / पिम्पल कैसे हटाये -10 जबरदस्त आसान घरेलु उपाय

डार्क सर्कल होने के कारण – 

  1. डार्क सर्कल होने के  कोई एक कारण या फिर कोई ठोस कारण नहीं है इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं |
  2. डार्क सर्कल का एक मुख्य कारण नींद की कमी भी होता है| इसलिए नींद पर्याप्त मात्रा में लें|
  3. अगर आप कम पानी पीते है,तो शरीर में पानी की कमी से भी डार्क सर्कल हो सकते हैं।रोजाना कम से कम 8-10 ग्लास पानी पिया करें| इससे आपनी स्किन व आँख दोनों अच्छी रहेंगी|
  4. तनाव/ चिंता कई बार बहुत अधिक तनाव लेने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं |
  5. किसी भी प्रकार के आई मेकअप पर उपयोग किया जाने वाला उत्‍पाद भी डार्क सर्कल के लिये पूरी तरह से जिम्‍मेदार हो सकता है।रात को मेकउप उतारे बिना कभी ना सोयें|
  6. खानपान सही ना होना डार्क सर्कल होने का कारण है अच्छा खान पैन लें| खाने में फल, हरी सब्जियां दूध, दही शामिल करें| तेल मसाले व बाजार के खाने से दुरी बनायें|
  7. सूरज की धूप की वजह से त्वचा पर डार्क स्‍पॉट पड़ जाते हैं। साथ ही यह भी देखा जाता है कि जो लोग सांवले रंग के होते हैं, उन्‍हें यह समस्‍या ज्यादा होती है। धुप में निकलने से पहले काला चश्मा पहने|
  8. कई लोगों को ज्यादा टीवी और मोबाइल फोन देखने की आदत होती है। ज्यादा फोकस करने की वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं।
  9. स्मोकिंग और शराब के सेवन से भी आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। इसलिए स्मोक और शराब ना पियें|
  10. डार्क सर्कल होने का एक कारण बीमारियां भी हैं। बीमार होने की वजह से लोग सही ढंग और स्वस्थ खा-पी नहीं पाते जिसका सीधा असर शरीर पर पड़ता है। कमजोरी तो शरीर में आती ही है और डार्क सर्कल्स की परेशानी भी हो जाती है।
  11. किसी-किसी महिला को गर्भावस्था के बाद हार्मोनों की गड़बड़ी और ज्यादा वजन बढ़ने के कारण भी डार्क सर्कल की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
  12. डार्क सर्कल की मूल वजह बढती उम्र के साथ आँखों के आसपास की त्वचा का ढीला पड़ जाना और त्वचा के नीचे की रक्त वाहनियों को काले घेरे पड़ने होती है|

यह भी पढ़े – आँखों की देखभाल (eye care) के लिए 31 घरेलु उपाय

यह भी पढ़े – आंखों में जलन के10 कारण और 10 घरेलु उपाय

डार्क सर्कल दूर करने के उपाय-

1) बादाम का तेल :

बादाम चेहरे के लिये काफी फायदेमंद माना जाता है।बादाम का तेल आँखों के पास की नाजुक स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है|क्योंकि इसमें विटामिन E होता है, जो डार्क सर्कल कम करता है |रात को सोने से पहले इस तेल से आँखों के पास हल्के हाथों से मालिश करे, रात भर ऐसे ही रहने दें, अगले दिन सुबह पानी से धो लें |कुछ दिनों तक ऐसा करें आपको बहुत जल्दी फर्क महसूस होने लगेगा |

2) आलू :

डार्क सर्कल दूर करने के लिए आलू का भी प्रयोग किया जा सकता है |क्योंकि आलू नेचुरल ब्लीच होता है ,जो  डार्क सर्कल हटाने में मदद करता है| आलू आँखों के पास की सुजन भी दूर करता है|आलू के रस को भी नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिला लें |इस मिश्रण को रूई की सहायता से आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल समाप्त हो जाएंगे |

3) शहद :

शहद में एंटीऑक्सीडेंट और पोषण देने के गुण होते हैं। ये त्वचा को मुलायम बनाता है |और  डार्क सर्कल को दूर करता है | शहद को अपनी ऊँगली पर लेकर इसे आखों के नीचे काले घेरों पर लगाएं।15 से 20 मिनट के लिए इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें और फिर पानी से उस क्षेत्र को धो लें |इस प्रक्रिया को पूरे दिन में एक या दो बार ज़रूर दोहराएं।

4) नारियल तेल :

आंखों के नीचे की ताजा बेहद नाजुक होती है ,इसीलिए नाजुक त्वचा के नारियल तेल सबसे अच्छा moisturizer है| कुछ ही समय में यह डार्क सर्कल गायब कर देता है| यह आसानी से कभी भी उपयोग किया जा सकता है | रात को सोने से पहले आँखों के पास तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें|रात भर लगे रहने दें| फिर सुबह साफ कर लें|

5) गुलाब जल :

सदियो से गुलाब जल का प्रयोग आँखो को ताज़गी देने के लिए किया जाता रहा है। इसका इस्तेमाल आँखो के नीचे के डार्क सर्कल को कम करने के लिए भी किया जाता है। गुलाब जल मे रुई के गोले को भिगोकर आँखो के चारो तरफ अच्छी तरफ से लगाकर 15 मिनिट के लिए रख दे, उसके बाद पानी से धो ले। रोज सुबह और शाम इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आँखो मे निखार आ जाएगा।

6) संतरे के छिलके :

डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए संतरे के छिलकों को धूप में सूखाकर उनका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और डार्क सर्कल पर लगाएं। सूखने के बाद आंखों को ठंडे पानी से धो लें जिससे डार्क सर्कल दूर होने लगेंगे |

7) टमाटर :

डार्क सर्कल दूर करने के लिए टमाटर सबसे कारगर उपाय है | ये नेचुरल तरीके से आंखों के नीचे के डार्क सर्कल और दाग धब्बे को खत्म करने का काम करता है |साथ ही इसके इस्तेमाल से टमाटर हमारे चेहरे में ग्लो को बढ़ाता है। टमाटर के रस को नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर लगाने से जल्दी फायदा होता है टमाटर खाना स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है|

8) पुदीना :

अपनी आंखों के नीचे डार्क सर्कल को कम करने में मदद करता है क्योंकि पुदीना लगाने से बहत ठंडक मिलती है, यह थकी आँखों को तुरंत आराम  मिल जाता है |पुदीना पीस कर पेस्ट बना लें, इसमें नीम्बू का रस डालें |इसे डार्क सर्कल में लगायें और 10-15 min बाद पानी से धो लें|

9) दूध :

ठंडे दूध के लेप से भी आंखों के नीचे का कालापन दूर हो जाता है |कच्चे दूध को ठंडा होने के लिए रख दें |उसके बाद कॉटन की मदद से उसे आंखों के नीचे लगाएं | ऐसे दिन में दो बार करने से जल्दी फायदा होगा |या फिर दूध से रोजाना आंखों के आस-पास की मालिश करने से भी आंखों के डार्क सर्कल खत्म हो जाते हैं। दूध में कॉटन के फोहे को भिगोकर आंखों पर रखें और कुछ देर बाद उस फोहे  से आंखों के आस-पास मालिश करें। ऐसा करने से डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम होते जाएंगे।

10) खीरा :

खीरा भी डार्क सर्कल हटाने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। खीरे में astringent वाले गुण होते हैं ,और इसके रस को चेहरे पर या आंखों के आस-पास लगाया जाए तो काफी फायदा मिलता है।खीरे के रस के साथ नीबू के रस का मिश्रण बनाकर आंखों के नीचे लगायें। करीब 20 मिनट लगाकर छोड़ दें। इससे भी आपको काफी फायदा मिलता है।

11) बेसन :

बेसन भी डार्क सर्कल को कम करने में काफी मदद करता है | बेसन या फिर मक्के के आटे में थोड़ी सी दही मिलाकर आंखों के आस-पास लगाएं और कुछ देर ऐसे ही रहने दें। अब धीरे-धीरे हल्के हाथों से मालिश करें। हफ्ते में 3-4 बार ऐसा करें, डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।

12) संतुलित आहार:

संतुलित आहार हमारे शरीर के पोषक तत्वों की कमी को दूर करता है और शरीर को मजबूती प्रदान करता है। संतुलित भोजन करें, जिसमें विटामिन और आयरन की अधिक मात्रा हो। जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, फलियां और मांसाहारी भोजन।आंखों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन A काफी उपयोगी होता है। यह दूध और दूध से बने पदार्थों, मछली, अंडों, फलों और हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।इनका सेवन करने से भी आपके चेहरे पर चमक आती है और आंखों के नीचे के डार्क सर्कल नहीं होते हैं |

13) एलोवेरा जेल :

एलो वेरा त्वचा को मुलायम बनाता है और उसे हाइड्रेटेड रखता है। इसके पोषण देने वाले गुण आँखों के नीचे डार्क सर्कल को दूर करते हैं और उस क्षेत्र की  नाजुक त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं| सबसे पहले जेल को अपनी आँखों के नीचे लगाएं।फिर कुछ सेकेंड के लिए उस पर मसाज करें।अब इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। फिर  सादे पानी से धो लें |इस प्रक्रिया में रात को सोने से पहले एक बार ज़रूर इस्तेमाल करें।

डार्क सर्कल से बचने के उपाय-

  • रोज़ाना रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धोएं |
  • चेहरे के अलावा अपनी आंखों को भी ठंडे पानी से धोएं |
  • अगर आपको आंखों को पानी से धोने पर जलन होती है, तो आंखों को ठंडा करने के लिए इसकी बर्फ के 1 मिनट सिकाई करें या फिर घर में मौजूद चम्मच को आंखों पर लगाकर इसे कूल करें |
  • बार-बार काजल ना लगाए।
  • सोने से पहले काजल या मेकअप को धो ले।
  • प्रतिदिन सुबह में खाली पेट 2 गिलास पानी पीए |
  • कंप्यूटर पर काम करते समय अगर आंखों में जलन होने लगे तो आप ठंडे पानी के छींटे मार ले और रात में आंखों में गुलाबजल भी  डाल सकते हैं |
Review Summary
Review Date
Reviewed Item
Article
Rating
41star1star1star1stargray

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!