केला खाने के 9 जबरदस्त फायदे ,तरीका ,सही समय (in hindi)

केला खाने के फायदे - 9 जबरदस्त ,तरीका ,सही समय जानिएकेला खाने के फायदे – केला यानि bnana | एक ऐसा फल है, जो हर मौसम में मिलता है| केले का नाम सुनते ही हम सब ये सोचते है, कि केले के सेवन से इंसान मोटा हो जाता है | केले के सेवन के साथ वर्कआउट करना जरूरी होता है |

यदि आप वर्कआउट कम और केले का सेवन तय मात्रा से ज्यादा करते हैं, तो आपके शरीर पर चर्बी बढ़ सकती है | आप मोटे हो सकते है |पर आप कंफ्यूज न हो इस पोस्ट में हम आपको केला खाने के फायदे बतायंगे |जो आपकी सारी परेशानी दूर कर देंगे |

केले को भरपूर ऊर्जा प्रदान करने वाला फल माना जाता है |क्योकि एनर्जी से भरपूर होने के कारण केले में विटामिन, आयरन और फाइबर  भी पाया जाता है |केला एक ऐसा फल है जो हर जगह मिल जाता है |

दिन की शुरुआत में नाश्ता बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | अगर अच्छा ब्रेकफास्ट कर लिया जाए तो पूरा दिन बढ़िया हो सकता है |

स्वस्थ ह्रदय के लिए और शरीर की थकान दूर करने में केला खाने के फायदे बड़ी मदद करते है | ब्लड प्रेशर मेनटेन करने में, तनाव कम करने, कब्ज और अल्सर की समस्याओं से निजात दिलाने में भी केला मदद करता है |केले से शरीर का तापमान भी नियंत्रित होता है |

केला खाने के फायदे भी बहुत है पर सही तरीके से खाना ज्यादा जरुरी होता है |केले का सेवन हम कई तरीको से कर सकते है-

  • केले को हम पूरा खा सकते है |
  • हम केले का जूस भी बना कर पि सकते है |
  • केले के साथ हम दूध को भी शामिल कर सकते है |

केला खाने के फायदे –

1)मोटापा कम करने में मददगार :

केले से आप अपना मोटापा कम कर सकते है| बहुत से लोगो को ये  बात पता नहीं होती है |उन्हें लगता है की केला सिर्फ वजन बढाता है| पर ऐसा नहीं है |आप सुबह खाली पेट केले का सेवन करते है, तो ये आपका मोटापा कम करता है| केला खाने के एक घंटे के बाद ही आपको कुछ और खाना चाहिए | फाइबर के कारण आपको काफी समय तक भूख का एहसास नहीं होता है।

नोट
a) जिन लोगो को कफ की समस्या होती है उन्हें अकेले ही केले का सेवन नहीं करना चाहिए |
b )कफ वाले लोग केले के उपर काली मिर्च का पाउडर छिड़ककर खा सकते है |ये वजन कम करने का एक बेहतर उपाय है |
c) कफ वाले लोग अगर अकेले केले का सेवन करेंगे तो वजन कम नहीं होगा |
d) केले के सेवन के साथ अगर आप इसके छिलके के अंदर जो गूदा होता है अगर उसे चम्मच से निकाल कर खाए तो बहुत ही ज्यादा अच्छा रिजल्ट देगा|

यह भी पढ़े –मोटापा कैसे कम करें -10 घरेलु उपाय

2) वजन बढाने  में सहायक :

जिन लोगो को अपना वजन बढ़ाना है,उनके लिए केला एक रामबाण तरीका है |लेकिन केले के साथ आपको दूध का सेवन करना होगा |अकेला केला वजन बढाने में सहायक नहीं होता है |

नोट –
a) वजन बढाने के लिए केले को  अकेले ही खाली पेट नहीं लेना चाहिए |
b) वजन बढाने में आप खली पेट बनाना शेक पीना फायदेमंद है |

यह भी पढ़े – पेट की चर्बी कैसे कम करे 21 आसान घरेलु उपाय

3) केला हड्डियाँ मजबूत बनाये :

केला बढते बच्चो की मजबूत हड्डियों और उनके विकास  के लिए बेहद फायदेमंद है |साथ ही साथ बुजर्गो की हड्डियाँ जो कमजोर पढ़ गयी है ,उनके लिए भी अच्छी है | केले में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने ने सहायक होता है |

यह भी पढ़े – घुटनों और जोड़ो में दर्द के 11 जबरदस्त घरेलु उपाय

4) हाई ब्लड  प्रेशर को रोकता है :

केले में पोटैशियम की अधिकता के कारण यह हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए विशेष लाभकारी होता है।  प्रतिदिन एक पका केला खाली पेट खाने और ऊपर से इलायची के दो दाने चबाने से हाई ब्लड प्रेशर सामान्य बना  रहता है |

5) केला डिप्रेशन में है सहायक :

केले का सेवन डिप्रेशन के रोगियों को आराम देता है |केले में ऐसा प्रोटीन पाया जाता है ,जो आपको रिलेक्स फील कराता है |यही कारण है कि डिप्रेशन का मरीज जब भी केले का सेवन करता है तो उसे राहत मिलती है |

नोट – रात को केले का सेवन नहीं करना चाहिए |

6) केला कब्ज में है फायदेमंद :

कच्चे केले में फाइबर और हेल्दी स्टार्च होते हैं | जो कि आंतों में किसी भी तरह की अशुद्ध‍ि को जमने नहीं देते है | ऐसे में अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है,तो कच्चा केला खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा |

यह भी पढ़े – कैसे कैरे कब्ज (constipation) को तुरंत दूर,कारण,लक्षण,उपाय

7) केला एनीमिया को दूर भगाए :

एनीमिया यानी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी का होना |अगर आप भी एनीमिया से पीड़ित है, तो आपको केला अवश्य खाना चाहिए | केले के सेवन से शरीर में आयरन की कमी धीरे-धीरे कम होती है |और आपकी एनीमिया की समस्या में भी सुधार होता है |

8) केला दस्त में है लाभदायक :

जिन भी व्यक्ति को दस्त लग जाते है ,उनके लिए केले का सेवन फायदेमंद होता है| इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा |इसके लिए आपको दही में चीनी डालकर उसमे केले को मिक्स कर खाना चाहिए |

9) केला एनर्जी देता है :

केला हमारे दिनभर की आवश्यक एनर्जी की जरूरत को पूरा करता है | केले में बहुत ही गुणकारी तत्व होते है,जो शरीर की आवश्यकता को पूरा कर देता है| कई बार जब हम थके होते है और हमें एनर्जी की जरूरत लगती है, तब केला खाये | हर दिन दो से तीन केला खाने से हमारी रोजाना की जरूरत आसानी से पूरी हो जाती है | इसलिए जब भी आपको एनर्जी की जरूरत महसूस हो तो केले खाले |

Review Summary
Review Date
Reviewed Item
Article
Rating
51star1star1star1star1star

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!